Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 8 आरोपियों को कोई राहत नहीं, 14 दिन और बढ़ी न्यायिक हिरासत

चोरी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब 3 आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को कोर्ट की अनुमति के बाद 40 घंटे की हिरासत में लिया।
  • 27 जुलाई को फ‍िर अदालत में होना होगा पेश
  • पूछताछ के दौरान सामने आई कई सच्‍चाई

अयोध्‍या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पकड़े गए 8 आरोपियों को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बार फ‍िर सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले भी इन सभी 8 आरोपियों को पूछताछ के लिए 14 दिन के रि‍मांड में भेजा गया था। पकड़े गए 8 आरोपियों में अनुकल्प मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्रीराम शंकर यादव उर्फ टिन्नू प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़

अभी नहीं मिलेगी जमानत

बता दें, कि इन सभी आरोपियों को तय समय सीमा अदालत में पेश होना था। इसकी सुनवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट के नियमित जज रजत वर्मा के समक्ष होनी थी, लेकिन उनके अवकास पर रहने के कारण केस की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई प्रभारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रतिभा नारायण की दालत में हुई, जहां उन्‍होंने अब तक SIT की जांच व पूछताछ और अब तक जो तथ्‍य सामने आए हैं, उसको ध्‍यान में रखकर इन सभी की हिरासत को बढ़ा दिया है। अब इन सभी को 14 दिन बाद यानी 27 जुलाई 2026 को अदालत में पेश होना होगा। इस सुनवाई के बाद यह साफ़ हो गया है, कि इन आठों को कोई जमानत नहीं मिलने वाली।

एक पास मिला बक्‍सा, तो दूसरे के पास ज़मीन

हाल ही में SIT की जांच में बड़े-बड़े चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं। SIT आठो आरोपियों के घर तक गई और छानबीन से लेकर उनके परिजनों से पूछताछ की। बता दें, कि आरोपी अव‍िनाश शुक्‍ला के घर से ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा मिला था, वहीं आरोपी लवकुश मिश्रा से हुई पुछताछ में पता ख्‍ला, कि उसने चढ़ावा चोरी से ज़मीन व निर्माणाधीन घर बनवा रहा है, जिसके बाद अयोध्‍या विकास प्राधि‍करण ने उसे नोटिस भेज दिया है।    

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे कितने कर्मचारियों ने दिया इस्तीफ़ा?   

पूछताछ में खुले कई राज़

चोरी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब 3 आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को कोर्ट की अनुमति के बाद 40 घंटे की हिरासत में लिया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने कबूला, कि चढ़ावा चोरी होता था और पैसों का बंटवारा किया जाता था। उन्‍होंने यह भी बताया, कि इसमें सुभाष श्रीवास्‍तव और रामशंकर यादव (टिन्‍नू) को पूरा सहयोग मिलता था। आरोपियो के पास से डिज़ायर कार लाखों रुपये और सोने मिले। यहां तक पता चला, कि ये लोग आभूषणों की चोरी कर उन्‍हें सराफ़ा की दुकान पर पिघलाकर दूसरी चीजें बनवा लेते थे। इस खुलासे के बाद अब पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्‍टी अनिल मिश्रा घि‍रते नज़र आ रहे हैं। दोनों ने इस मामले के बाहर आते ही अपना इस्‍तीफ़ा ट्रस्‍ट को सौंप दिया था।       

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message