Headlines

गोरखपुर को 758 करोड़ की सौगात: CM योगी ने 24 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

जब से उत्‍तर प्रदेश की कमान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को मिली, तबसे गोरखपुर हर दिन विकास की बढ़ता रहा है।
  • 5 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • गोरखपुर में बन रहा है इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम

बेहतर कनेक्टिविटी से ही प्रगति

गोरखपुर एक बार फि‍र विकास का उदाहरण बना। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर के पिपराइच में क़रीब 758 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री ने भटहट-बांसस्थान फ़ोरलेन सड़क सहित 697 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 5 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण तो किया ही, वहीं सड़क निर्माण और पर्यटन विकास से जुड़ी 19 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान योगी आदित्‍यनाथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास तो होगा ही, बल्‍कि युवाओं के रोजगार के रास्‍ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से प्रगति ही होगी।  

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षयपात्र रसोईघर का किया उद्घाटन

हर दिन विकास की ओर गोरखपुर

जब से उत्‍तर प्रदेश की कमान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को मिली, तबसे गोरखपुर हर दिन विकास की बढ़ता रहा है। इन 10 वर्षों में गोरखपुर वासियों ने गोरखपुर शहर को बदलते देखा है। किसी ज़माने में गांव-देहात सा लगने वाला गोरखपुर पर्यटन के लिए जाना जाने लगा है। रामगढ़ताल जहां से लोग गुजरते समय अपने नाक बंद कर लिया करते थे, उसी नौकाविहार, तारामंडल में आज हर शाम लोग अपने परिवार के साथ घूमने और शांति के कुछ पल बिताने जाते हैं। आज वो पर्यटन क्षेत्र बन गया है। पतली सड़कों की जगह आज बड़ी-बड़ी सड़कें दिखती है। आज स्‍वच्‍छता में गोरखपुर का नाम है।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास

गोरखपुर में कई कार्य प्रगति पर

मुख्‍यमंत्री लगातार गोरखपुर आते रहे हैं और नई-नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शि‍लान्‍यास करते रहे हैं, तभी गोरखपुर आज रौशनी में जगमगाता है। कई कार्य प्रगति पर हैं और जि‍स दिन चल रहे सारे प्रोजेक्‍ट बन कर पूरे हो गए, जब यह गोरखपुर अलग ही नज़र आएगा। गोरखपुर आज कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है, कि गोरखपुर के गीडा में इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम बनने जा रहा है, जिसकी नींव डाली जा चुकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है, कि किसी दौर में लोग रात के समय गोरखपुर आने से डरा करते थे, वही गोरखपुर आज रातभर गाड़‍ियों की गूंज से दौड़ती रहती है।   

योगी आदित्‍यनाथ का विपक्ष पर निशाना

शि‍लान्‍यास के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा, कि कांग्रेस और समाजवादी पार्ट‍ी के दौर में प्रदेश विकास से बहुत दूर रहा। उन्‍होंने कहा, कि समाज को यदि जाति, वर्ग व धर्म में बांटेंगे, तो विकास कभी नहीं होगा, क्‍योंकि ये विकास की सबसे बड़ी बाधा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि इनके समय लोगों की आस्‍था का सम्‍मान नहीं होता था। उन्‍होंने कहा, कि आज उत्‍तर प्रदेश में बेहतर सड़कें है, बिजली है, पर्यटन क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेज़ी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व और डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बांध की पहचान

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message