Headlines

गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षयपात्र रसोईघर का किया उद्घाटन

रसोईघर पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषण मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
  • 1 लाख बच्‍चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
  • दूर हो कुपोषण की समस्‍या

गोरखपुर में अक्षयपात्र रसोईघर

बच्‍चों तक पौष्‍टिक भोजन पहुंचे इसके लिए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में अक्षयपात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर रसोईघर का संचालन शुरू किया है। रसोईघर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस रसोईघर से शुरुआत में 55 हज़ार बच्‍चों को मिड-डे मील उपलब्‍ध कराया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 लाख बच्‍चों तक मिड-डे मिल पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बांध की पहचान

रसोईघर का उद्देश्‍य

इस रसोईघर का उद्देश्‍य बच्चों के बेहतर विकास के लिए स्वस्थ और स्वच्छ भोजन देना और बच्‍चों से कुपोषण को दूर करना है, जिससे की आगे चकलकर बच्‍चे समृद्ध समाज व सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकें। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषण मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने रसोईघर का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भोजन परोसा और परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया।

मुख्‍यमंत्री शिक्षा पर दिया जोर

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी ने शि‍क्षा पर भी जोर दिया और कहा, कि मिशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार की मदद से सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। उन्‍होंने कहा, कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और अभ्युदय कोचिंग जैसी सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं।      

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message