Headlines

⚽ FIFA विश्व कप 2026: तय हुई टॉप-4 टीमें, सेमीफ़ाइनल में होगी फुटबॉल की महाजंग

कड़े संघर्ष के बाद FIFA विश्वकप को चार शीर्ष टीमें मिल ही गई।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का रहा आख़‍िरी विश्‍वकप
  • 48 टीमों ने लिया था हिस्‍सा

ये रही FIFA विश्‍वकप की टॉप 4 टीमें

अब तक धमाकेदार रहा FIFA विश्‍वकप, फुटबॉल प्रेमियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। 48 टीमों ने इसमें हिस्‍सा लिया, जिसमें अपने परफ़ॉर्मेंस के दम पर टीम टॉप 32 में पहुंची। उसके बाद टॉप 16 और फिर क्‍वॉर्टर फ़ाइलन में 8 टीमें गई और आख़‍िर कार विश्वकप की टॉप 4 टीमें मिल ही गई, जिनके बीच सेमीफ़ाइनल के मैच खेले जाएंगे। ये टीमें हैं- वर्तमान चैंपियन अर्जेंटिना, फ्रांस, इंग्‍लैंड और स्‍पेन।

सेमीफ़ाइनल में किसका किससे होगा मुक़ाबला?

सेमीफ़ाइनल में अर्जेंटिना का मुक़ाबला इंग्‍लैंड से है, वहीं फ्रांस का सामना स्‍पेन से होगा। अर्जेंटिना जहां दूसरी बार ख़‍िताब जीतने के मक़सद से मैदान में उतरेगी, वहीं इंग्‍लैंड ने 1966 के बाद से कोई फुटबॉल विश्‍वकप नहीं जीता है। दूसरी तरफ़ फ्रांस 1998 और 2018 में दो बार FIFA विश्‍व कप अपने नाम कर चुकी है, वहीं स्‍पेन एक बार वर्ष 2010 में नीदरलैंड को हराकर FIFA विश्‍व कप जीती थी। मुक़ाबला टक्‍कर का होगा और मज़ा भी आएगा।

क्‍वॉर्टर फ़ाइनल की जंग में किसने मारी बाज़ी?

इससे पहले क्‍वॉर्टर फ़ाइलन में अर्जेंटिना ने ज़बरदस्‍त खेलते हुए स्‍विट्ज़रलैंड को 3-1 से हरा दिया। इंग्‍लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर चौथी बार सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई, जिसमें वह सिर्फ़ 1966 में ही विश्‍वकप जीत पाई है। इसके अलावा फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया, वहीं स्‍पेन ने बेल्‍जियम की उम्‍मीदों पर पानी फेरते हुए 2-1 से मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगी बना ली है।   

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने सबको किया भावुक

इस विश्‍वकप में पुर्तगाल के 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का स्‍पेन से राउंड ऑफ़ 16 में 1-0 से हारने के बाद मैदान में आंखों से आंसू आना सबसे भावुक पलों में से एक था। उनका यह छठा व आख़‍िरी विश्‍वकप था। इस हार के साथ ही उनका फ़ीफ़ा विश्‍वकप जीतने का सपना टूट गया। वो विश्‍वकप जीतने की उम्‍मीदों के साथ इस फुटबॉल विश्‍वकप में उतरे थे। इतने बड़े खि‍लाड़ी का हार कर अलविदा कहना, ये पल सबके लिए भावुकता से भरा था।       

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message