Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?
  • ट्रस्‍ट ने कहा दान की गई सभी चीज़े सुरक्षित
  • 22 जुलाई को होगी दोबरा बैठक

चोरी के बाद सुर्खियों में आए चंपत राय

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे? ख़ैर SIT की जांच में चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्रीराम शंकर यादव उर्फ टिन्नू गिरफ़्तार कर लिए गए है। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी इस चोरी से सुर्खि‍यों में बने हुए हैं और चोरी के आरोप के बाद चंपत राय ने इस्‍तीफ़ा सौंप दिया था। चंपत राय के साथ ट्रस्‍टी अनिल मिश्रा ने भी त्‍यागपत्र दे दिया था।  

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश शुक्ला के गांव में SIT की छापेमारी, लवकुश को ADA का नोटिस

चंपत राय की छुट्टी, कृष्ण मोहन को कमान

चढ़ावा चोरी के गंभीर मामले के बाद पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें ट्रस्‍ट ने कई अहम फ़ैसले लिए। इस बैठक का नेतृत्‍व कोषाध्‍यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने किया। इस बैठक में ट्रस्‍ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्‍टी अनिल मिश्रा का इस्‍तीफ़ा स्‍वीकार की लिया गया है। बैठक में कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाने पर फ़ैसला लिया गया। यह वही है, जिन्‍होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला पूरे देश के सामने आया था।

ट्रस्‍ट ने कहा, जांच में करेंगे SIT का पूरा सहयोग

बैठक के दौरान श्रीराम मंदिर में हुई गड़बड़‍ी के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें जांच कर रही SIT टीम का इस चोरी मामले में पूरा समर्थन देने का आश्‍वासन दिया है और कहा, कि दोषी बख्‍़शे नहीं जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, शंकराचार्य जी महाराज, युग पुरुष परमानंद जी महाराज, पेजावर के विश्व प्रसन्न तीर्थ जी महाराज, नए ट्रस्टी कृष्ण मोहन जी और अयोध्या के ज़िला कलेक्टर शशांक त्रिपाठी जी मौजूद थे। अगली बैठक 22 जुलाई को होगी।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में स्वामी गोविंद देव गिरि जी ने क्‍या कहा?

बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कोषाध्‍यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी ने बताया, कि दान में मिली सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा लेखा-जोखा हमारे रजिस्‍टर में मौजूद है। उन्‍होंने कहा, इस रजिस्‍टर में क़रीब 2,800 चीजों की सूची है और ये सभी सुरक्षि‍त है और जो भी इच्छुक लोग हैं, वो ट्रस्ट से इनकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। गोविंद देव गिरि ने कहा, कि इसमें कोई शक नहीं, कि चढ़ावा चोरी के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है, जिसका पर्दाफ़ाश होना ज़रूरी है। ट्रस्ट ने दान में मिले आभूषण और अन्य क़ीमती वस्तुओं को भी मीडिया के सामने पेश किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चोरी: चढ़ावे के पैसों से ख़रीदी ज़मीन और घर तक पहुंची जांच

आरोपियों के घर पहुंच रही है पुलिस

इसके अलावा जांच एजेंसी मामले की छानबीन में लगी हुई है और आठों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। SIT इनके घरों तक भी पहुंच गई है, जहां उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घर की तलाशी व दस्‍तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस आरोपी अविनाश शुक्‍ला के गांव प्रतापगढ़ गई थी। साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा की अवैध ज़मीन व उस पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन घर पर अयोध्‍या विकास प्राधि‍करण नोटिस भेज चुका है। माना जा रहा है, कि चोरी के रुपयों को से ज़मीन ख़रीदी गई है। इसके अलावा शंकर यादव उर्फ टिन्नू भी शक के घेरे में है।    

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message