Headlines

UPTET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, 44 फ़र्ज़ी अभ्यर्थी गिरफ़्तार

यह परीक्षा प्रदेश के 60 ज़‍िलों के अंतर्गत 955 केंद्रों में आयाजित की गई थी। आयोग ने UPTET को पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए थे।
  • 19.94 लाख अभ्‍यर्थि‍यों ने किया थर आवेदन
  • लगाए गए थे AI CCTV कैमरे

88.77 प्रतिशत अभ्‍यर्थि‍यों ने दी परीक्षा

उत्‍तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्‍न हो गई है। 2 से 4 जुलाई तक चली इस तीन दिवसीय परीक्षा में 19.94 लाख अभ्‍यर्थि‍यों ने आवेदन किया था, जिसमें से 88.77 प्रतिशत (क़रीब 18 लाख) ने परीक्षा दी। यह परीक्षा प्रदेश के 60 ज़‍िलों के अंतर्गत 955 केंद्रों में आयाजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिये जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस और STF का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र TET: पेपर लीक की आशंका में स्थगित हुई परीक्षा, युवाओं के विश्वास पर चोट

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच परीक्षा

UPTET शांतिपूर्ण ढंग से संपन्‍न हो और किसी प्रकार का नक्‍़ल ना हो इसके लिए आयोग ने इस बार परीक्षा बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, डिजिटल लॉक और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम की व्यवस्था की थी और साथ ही प्रश्नपत्र के बॉक्स कलर-कोडेड थे। यही नहीं सभी केंद्रो में AI CCTV कैमरे भी लगाए गए थे। हाल ही में NEET का पेपर लीक होने से देशभर में काफ़ी हंगामा मच गया था। इसे देखते हुए आयोग ने इस परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए थे।  

दूसरे के बदले देने आए थे UPTET

UPTET के दौरान 44 फ़र्ज़ी अभ्‍यर्थी परीक्षा देते पकड़े गए हैं। परीक्षा के पहले दिन यानी 2 जुलाई को 14, दूसरे दिन (3 जुलाई) को 11 और परीक्षा के आख़‍िरी दिन (4 जुलाई) को सबसे ज़्यादा 19 संदिग्‍ध परीक्षा देते पकड़े गए। ये सभी फ़र्ज़ी अभ्‍यर्थी पुलिस के गिरफ़्त में हैं। इन पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ की जा रही है।  

यह भी पढ़ें: NEET UG पेपर लीक में अपने ही गद्दार, पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका गिरफ़्तार

कब तक आ सकते हैं UPTET के परिणाम?

ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि शि‍क्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम अगस्‍त 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकेगी। यह परीक्षा 150 अंक की थी, जिसमें आमतौर पर सामान्‍य वर्ग को पास होने के लिए 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 90 नंबर आने ही चाहिए। साथ ही OBC, SC, ST के अभ्‍यर्थियों को 55 प्रतिशत यानी 82 अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा परीक्षा व प्रश्‍नपत्र या कटऑफ़ के आधार पर भी परिणाम तैयार किए जाते हैं।    

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message