Headlines

महिला T20 विश्व कप: फ़ाइनल में मेजबान इंग्लैंड की 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

T20 विश्‍वकप में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि मुक़ाबला काफ़ी टक्‍कर का होगा।
  • इंग्‍लैंड ने सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को किया निराश
  • सेमीफ़ाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज को आसानी से हराया

आख़‍िरकार वो 2 टीमें मिल ही गई, जो महिला T20 विश्‍वकप 2026 की ख़‍िताबी जंग लड़ेंगी। फ़ाइनल मुक़ाबले में मेजबान इंग्‍लैंड का सामना 6 बार की चैम्‍पियन ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। इस T20 विश्‍वकप मेंक दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि मुक़ाबला काफ़ी टक्‍कर का होगा। दोनों ही टीमें बिना कोई मैच हारे फ़ाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्वकप: किन बड़े कारणों ने भारत को कर दिया बाहर?

सेमीफ़ाइनल में नेट साइवर ब्रंट की कप्‍तानी पारी

दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंग्‍लैंड का मुक़ाबला साउथ अफ्रीका से था, जहां साउथ अफ्रीका को एक बार फ‍िर निराश होकर T20 विश्‍वकप से विदा लेना पड़ा। यह मैच इग्‍लैंड के लिए आसान नहीं था, क्‍योंकि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर जब इग्‍लैंड को बल्‍लेबाजी के लिए मैदान में उतारा, तब इंग्‍लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 23 रन के स्‍कोर पर ही 3 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्‍तान नेट सीवर ब्रंट ने एक बार फ‍िर इंग्‍लैंड की नैया पार लगाते हुए हेदर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों में 133 रन की मैच जीताऊ साझेदारी कर डाली और फाइनल में इग्‍लैंड का नाम दर्ज कराया। नेट सीवर ने 75 रन की पारी खेली, वहीं हेदर नाइट ने 58 रन बनाए। इंग्‍लैंड ने दोनों बल्‍लेबाजों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बना डाले।

Photo: X

बड़े मैच के दबाव में फ‍िर बिखर गई साउथ अफ्रीका

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षि‍ण अफ्रीका बड़े मैच में एक बार फ‍िर फ़्लॉप साबित हुई। शुरुआत तो अच्‍छी हुई, लेकिन एक बार जब पहला विकेट गिरा, उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और रन बनाने की गति दबाव में कम होती रही। ताज़मिन ब्रिट्स ने दबाव में अच्‍छी पारी खेलते हुए 51 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही दक्षि‍ण अफ्रीका की उम्‍मीदें भी पवेलियन लॉट गई। अफ्रीकी टीम 20 ओवर में मात्र 8 विकेट पर 129 रन ही बना पाई और इंग्‍लैंड ने शानदार अंदाज़ में इस मैच को जीतकर फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: T20 विश्व कप की निराशा के बाद एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

पहला सेमीफ़ाइनल रहा एकतरफ़ा (AUS VS WI)

इससे पहले सेमीफ़ाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का मुक़ाबला वेस्‍टइंडीज़ से था, जिसमें ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज़ ने आसानी से 8 विकेट से मात दे दी थी। कह सकते हैं, कि यह ऑस्‍ट्रेलिया जैसी टीम के साथ वेस्‍टइंडीज़ मैच एकतरफ़ा रहा। वेस्‍टइंडीज़ ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकट पर महज 125 रन बनाए थे। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ़ से बेथ मूनी ने 61 रन की नाबाद पारी खेली और फाइनल में एंट्री की।

लॉर्डस में होगा रोमांचक फ़ाइनल  

रविवार का फाइनल मुक़ाबला लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा, जहां मेजबान इंग्‍लैंड के सामने चीर प्रतिद्वंदी ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। मैच काफ़ी रोमांचक होने वाला है। ऑस्‍ट्रेलिया जहां 7वीं बार ख़‍िताब अपने नाम करने उतरेगी, वहीं इंग्‍लैंड अपने मैदान और अपने प्रशंसकों के बीच ट्रॉफ़ी उठाना चाहेगी। दूसरी तरफ़ भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा और उसे ग्रुप स्‍टेज में पहले दक्षि‍ण अफ्रीका और उसके बाद ऑस्‍ट्रलिया से हारकर विश्‍वकप से बाहर हो गई थी, जिसके बाद स्‍मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्‍स और कप्‍तान हरमनप्रीत कौर की बल्‍लेबाजी पर सवाल उठने लगे।    

More Posts

अयोध्या राम मंदिर चोरी: चढ़ावे के पैसों से ख़रीदी ज़मीन और घर तक पहुंची जांच

मंदिर में चोरी आज बेईमानी, लालच और भ्रष्‍टाचार का प्रतीक बन गया है।

केतन हत्याकांड: रिश्तों के विश्वासघात ने उजागर किया इंसानियत का खोता चेहरा

हम इंसान बनने की कोशिश करें। हम इंसानियत और प्रेम की भाषा को समझें। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो ‘अपने’ शब्द की रौशनी धीरे-धीरे बुझ जाएगी।

UP के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशख़बरी, जुलाई के बिजली बिल में मिलेगी राहत

पिछले 15 महीनों में पहली बार उत्‍तर प्रदेश की जनता को बिजली बिल में इतनी बड़ी राहत मिलने जा रही है।

T20 विश्व कप की निराशा के बाद एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

वन-डे विश्‍वकप जीतकर आई भारतीय महिलाओं ने इस T20 विश्‍वकप में अपने प्रदर्शन से निराश किया।

Send Us A Message