Headlines

T20 विश्व कप की निराशा के बाद एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

वन-डे विश्‍वकप जीतकर आई भारतीय महिलाओं ने इस T20 विश्‍वकप में अपने प्रदर्शन से निराश किया।
  • ऑस्‍ट्रेलिया से हारकर T20 विश्‍वकप से हुई बाहर
  • टीम में किया गया एक बदलाव

मौजूदा समय में चल रहे 2026 महिला T20 विश्‍वकप से भारत बाहर हो गई है, लेकिन BCCI ने 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी अगुवाई हरमनप्रीत कौर करेंगी।

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्वकप: किन बड़े कारणों ने भारत को कर दिया बाहर?

टीम में इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

भले ही T20 विश्‍वकप से महिला टीम अपने कमजोर प्रदर्शन के चलते बाहर हो गई है, लेकिन सिलेक्शन कमिटी ने उन्‍हीं ख़‍िलाड़ि‍यों पर भरोसा जताया है, जो T20 विश्‍वकप में खेल रही थी, सिवाय एक खि‍लाड़ी के। एशि‍यन गेम्‍स में यस्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर जी कामलिनी को टीम में चुना गया है।

जापान में होंगे एशि‍यन गेम्‍स     

बता दें, कि एशि‍यन गेम्‍स 19 सितंबर से 4 अक्‍टूबर के तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशि‍यन गेम्‍स में क्रिकेट प्रतियोगिता में डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्‍होंने इससे पहले चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में गोल्‍ड मेडल जीता था।     

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्व कप: मारिज़ान कैप ने तोड़ी भारत की उम्मीदें, दक्षिण अफ्रीका से हारकर मुश्किल में टीम इंडिया

यह है 15 सदस्‍यीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर बल्‍लेबाज), जी कामलिनी (विकेटकीपर बल्‍लेबाज), रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल, श्री चरनी, राधा यादव, नंदिनी शर्मा और भारती फुलमाली।      

ऑस्‍ट्रलिया से 6 विकेट से हार गई थी भारत

भारतीय महिला टीम अपने आख़‍िरी ग्रुप मैच में ऑस्‍ट्रलिया से 6 विकेट से हार गई थी, जिसके बाद उसे बाहर का रास्‍ता देखना पड़ा। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका से भी हार गई थी, जिसके बाद भारत पर ऑस्‍ट्रेलिया से जीतने का दबाव था। वन-डे विश्‍वकप जीतकर आई भारतीय महिलाओं ने इस T20 विश्‍वकप में अपने प्रदर्शन से निराश किया।      

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message