Headlines

महिला T20 विश्व कप: मारिज़ान कैप ने तोड़ी भारत की उम्मीदें, दक्षिण अफ्रीका से हारकर मुश्किल में टीम इंडिया

शुरू में जिस तरह का दबाव दक्षिण अफ्रीका पर था, यदि उस समय भारत का कोई गेंदबाज विकेट निकाल लेता तो परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था।
  • भारत ने दिया 159 का लक्ष्‍य
  • मारिज़ान कैप और ताज़मिन ब्रिट्स की मैच विनिंग साझेदारी

आगे की राह मुश्‍क़िल

महिला T20 विश्‍वकप में भारत को दक्षि‍ण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। इससे भारतीय महिलाओं के लिए आगे की मुश्‍क़‍िले बढ़ गई हैं, क्‍योंकि उसके सामने अभी ऑस्‍ट्रेलिया की चुनौती बाक़ी है। अब भारत को ऑस्‍ट्रेलिया के अलावा अपने सभी मैच अच्‍छे अंतर से जीतने होंगे, क्‍योंकि आगे सिर्फ़ 2 टीमें ही क्‍वॉलिफ़ाई कर पाएंगी।

स्‍मृति मंधाना जल्‍दी आउट हुई, शैफ़ाली का वार

मैनचेस्‍टर के मैदान भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए शुरुआत तो अच्‍छी की और पहले विकेट के लिए स्‍मृति मंधाना व शैफ़ाली वर्मा के बीच 3 ओवर में ही 30 रन जोड़ लिए थे, लेकिन स्‍मृति मंधाना (17) का विकेट गिरने से असर पड़ा। इसके बाद शैफ़ाली ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी जारी रखी, लेकिन वो भी 15 गेंदों में 31 रन बना कर आउट हो गई।

कोई बल्‍लेबाज नहीं बना पाया बड़ा स्‍कोर

भारत का लगातार अंतराल पर विकेट गिरता रहा। जेमिमा रोड्रिग्स (12), कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (24) और रिचा घोस (15) ज़्यादा रन नहीं बना सकी, जिसका ख़ामियाज़ा भारत को भुगतना पड़ा। भारत ने 20 ओवर में मिलजुल कर 7 विकेट पर 158 रन बनाए। इसमें दिप्‍ती शर्मा का 29 रन का योगदान म‍हत्‍वपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें: ICC महिला T20 विश्‍वकप 2026: इंग्‍लैंड की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत, डैनी व्याट-हॉज का शानदार शतक (ENG VS SRI)

दक्षि‍ण अफ्रीका पर था दबाव, जीतने का था दबाव

दक्षि‍ण अफ्रीका अपना पहला मैच ऑस्‍ट्रेलिया से हार गई थी, जिसके चलते उसके ऊपर भारत को हराने का बड़ा दबाव था, क्‍योंकि अगर वो यह मैच हार जाती तो उसका इस विश्‍वकप से बाहर होना लगभग तय हो जाता। इस जीत से वो अब भी T20 विश्‍वकप में बनी हुई है। अब भारत का रास्‍ता आगे के लिए मुश्‍क़‍िल हो गया है। उसके ऊपर ऑस्‍ट्रेलिया को हराने की चुनौती है।    

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी रही हावी  

सभी अफ्रीकी गेंदबाजों ने सटीक गेदबाजी की। किसी गेंदबाज ने जमकर रन नहीं दिए। दक्षि‍ण अफ्रीका की तरफ़ से मारिज़ान कैप ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं शबनीम इस्माइल ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा 3 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।

शुरू में दक्षिण अफ्रीका थी दबाव में

159 का लक्ष्‍य शुरू में दक्षि‍ण अफ्रीका के लिए आसान नहीं लग रहा था। कप्‍तान लौरा वोल्वार्ट (20) का म‍हत्‍वपूर्ण विकेट 25 के स्‍कोर पर गिरा। इसके बाद 25 के स्‍कोर पर ही अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया। ये दोनों विकेट श्री चरनी ने अपने एक ही ओवर में चटका दिए और दक्षि‍ण अफ्रीका को दबाव में ला दिया। एक समय दक्षि‍ण अफ्रीका का स्‍कोर 7 ओवर में मात्र 32 रन ही था और यहां से भारतीय महिलाओं की पकड़ मैच में मजबूत लग रही थी।

Image Credit: X/Proteas Women

मारिज़ान कैप का तुफ़ान

दबाव में मारिज़ान कैप और ताज़मिन ब्रिट्स के बीच 97 रन की मैच विनिंग साझेदारी हुई। मारिज़ान कैप अलग ही अंदाज़ में बल्‍लेबाजी कर रही थी और लंबे-लंबे हिट लगा रही थी। मारिज़ान कैप का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा और भारत के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी और नाबाद 45 गेंदों में ही 7 चौके व 4 छक्‍कों की मदद से 81 रन बनाए और मैच को 6 विकेट से जीत लिया। मारिज़ान कैप को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।    

भारत की गेंदबाजी रही फ़्लॉप, श्री चरनी ने लिए 3 विकेट

भारत की गेंदबाजी में पैनापन नहीं दिखा। श्री चरनी के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सक्षम नहीं लगा। श्री चरनी ने अपने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। शुरू में जिस तरह का दबाव दक्षिण अफ्रीका पर था, यदि उस समय कोई गेंदबाज विकेट निकाल लेता तो परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था।

Photo Credit: ICC

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message