- इंग्लैंड ने सबसे ज़्यादा रन बनाने का बनाया रिकॉर्ड
- 87 रन से जीती इंग्लैंड
ICC महिला T20 विश्वकप 2026 शुरू हो गया है और मेजबान इंग्लैंड ने उद्घाटन मैच में महिला T20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया, लेकिन वो गंद से कुछ करिश्मा नहीं कर पाई और 20 ओवर में बड़ी मुश्क़िल से 1 विकेट ही ले पाई।
यह भी पढ़े: ICC Women’s T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़, क्या है ग्रुप स्टेज का मसला?
डैनी व्याट-हॉज का शतक, पहले विकेट के लिए जोड़ 135 रन
इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और इतिहास रचते हुए 20 ओवर में 1 विकेट पर 219 रन बनाए। पहले विकेट के लिए डैनी व्याट हॉज और एमी जोन्स ने 82 गेंदों में 135 रन जोड़ दिए। एमी जोन्स ने जहां 38 गेंदों में 53 की पारी खेली, वहीं डैनी व्याट-हॉज ने तो कमाल करते हुए नाबाद 62 गेंदों पर 13 चौके व 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। डैनी व्याट ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान नेट सीवर ब्रंट के साथ मिलकर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप की, जिसमें नेट सीवर ने ताबड़तोड़ 22 गेंदों में 46 रन बनाए।
श्रीलंका दबाव नहीं झेल पाया
महिला विश्वकप में 220 का रिकॉर्ड चेज़ करना श्रीलंका के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। शुरू से दबाव में रही श्रीलंका की बल्लेबाजी भी फ़्लॉप रही। श्रीलंका के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और 20 ओवर में पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ़ से निलकक्षिका सिल्वा ने सबसे अधिक 39 और हर्षिथा समरविक्रमा ने 29 रन बनाए।
गेंदबाजी में चमकी फ्रेया केम्प
इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की, लेकिन फ्रेया केम्प सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा सोफी एक्लेस्टोन व चार्ली डीन ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच को इंग्लैंड ने 87 रन से एकताफ़ा और बउ़ी जीत हासिल की। शनदार शतक के लिए डैनी व्याट हॉज को मैन-ऑफ़-द-मैच चुना गया।




