Headlines

क्‍या कोलकाता की 150 साल पुरानी विरासत ‘ट्राम’ दोबारा लौट रही है पटरी पर?

ममता बनर्जी की सरकार ने इस विरासत को यह कह कर बंद कर दिया था, कि इसके चलने से शहर में काफ़ी ट्रैफ़‍िक बढ़ गया है और यह बहुत धीमी है।
  • पश्‍चिम बंगाल की 150 वर्ष पुरानी विरासत है ट्राम
  • ममता सरकार ने बंद कर दिय था ट्रामसेवा

खोई पहचान को पुनर्जीवित करता बंगाल  

बंगाल अब अपनी खोई पहचान को दोबारा पुनर्जीवित करने में लगा हुआ है। कुछ दिन पहले ही बंगाल हिंसा और गुंडों के लिए जाना प्रसिद्ध होने लगा था, लेकिन सरकार बदलते ही बंगाल में जन्‍म ले रहे गुंडे धीरे-धीरे पैर ज़मीन पर रखने लगे हैं। यहां केंद्र की योजनाएं तो लागू हो ही रही हैं, वहीं इसी बीच सरकार कोलकाता वासियों के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आ रही है।

यह भी पढ़ें: क्‍या पश्चिम बंगाल में शुरू हो गई महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सेवा?

‘ट्राम’ को दोबारा शुरू करने का फ़ैसला

शुभेंदु अधि‍कारी के नेतृत्‍व वाली पश्‍चिम बंगाल सरकार ने 150 वर्ष पुरानी विरासत और यातायात में अपना मुख्‍य योगदान देने वाली ‘ट्राम’ को दोबारा शुरू करने का फ़ैसला लिया है। ममता बनर्जी की सरकार ने इस विरासत को यह कह कर बंद कर दिया था, कि इसके चलने से शहर में काफ़ी ट्रैफ़‍िक बढ़ गया है और यह बहुत धीमी है। इसके बाद इस फ़ैसले का काफ़ी विरोध हुआ था। ‘ट्राम’ मात्र एक यातायात का साधन नहीं था, बल्‍कि यह कोलकाता के पर्यटन में एक अलग पहचान रखती थी।

Source: @ArjunsinghWB

बैटरी से चलेगी AC ट्राम, बनेंगे नए रूट

ख़ैर पश्‍चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने ‘ट्राम’ के म‍हत्‍व पर ध्‍यान देते हुए इसे आधुनिक स्वरूप देते हुए दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अंतर्गत पुराने ट्राम रूट बहाल करने और नए कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। इसमें बैटरी से चलने वाली AC ट्राम शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। ‘ट्राम’ को दोबारा शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्‍य ना सिर्फ़ विरासत को ज़‍िंदा रखना है, बल्‍कि सार्वजनिक परिवहन के तौर पर इसे एक उपयोगी विकल्प बनाना है।   

कौन से नए रूट पर चलेगी ‘ट्राम’?

नए रूट के अनुसार साल्ट लेक-न्यू टाउन और दक्षिणेश्वर-कालीघाट के बीच नए ट्राम कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। यही नहीं बैटरी से चलने वाली AC ट्राम को ओवरहेड बिजली तारों की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे ट्रैफ़ि‍क में किसी प्रकार की परेशानी पैदा नहीं होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्राम पटरियों को सड़क के बाईं ओर शि‍फ़्ट किया जाएगा।  

RITES को सौंपी गई ज‍़‍िम्‍मेदारी   

‘ट्राम’ को योजना के तहत दोबारा शुरू करने की ज‍़‍िम्‍मेदारी सरकारी एजेंसी रेल इंडिया टेक्‍निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेस (RITES) को सौंपा गया है। RITES फ्रांस व ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक ‘ट्राम’ का अध्‍ययन कर कोलकाता में आगे की कार्ययोजना तैयार करेगी। ‘ट्राम एक हल्का रेल वाहन है, जो सड़कों पर बिछाई गई पटरियों पर चलती है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सरकार आने के बाद पश्‍चिम बंगाल में कौन-सी योजनाएं लागू, किस नियम पर सरकार सख्‍त?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message