Headlines

क्‍या पश्चिम बंगाल में शुरू हो गई महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सेवा?

बीजेपी लगातार राज्‍य में नई और रुकी हुई योजनाओं को लागू कर रही है। पिछली सरकार से जनता त्रस्‍त आ गई थी, जिसका असर वोट में दिखा।
  • नई सरकार में बंगाल की बदलती तस्‍वीर
  • महिला सशक्‍तिकरण हमेंशा से रहा है सरकार का उद्देश्‍य

पश्‍चिम बंगाल में एक के बाद एक नए-नए नियम और योजनाएं लागू होती जा रही हैं। बंगाल की जनता के साथ चुनाव में किए हर वादे को बीजेपी धीरे-धीरे अमल में ला रही है, जिससे की पिछली सरकार TMC से त्रस्‍त जनता को उन हर योजनाओं का लाभ मिल सके, जिसकी वो हक़दार हैं। शुभेंदु अधि‍कारी लगातार बंगाल की जनता के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा का ऐलान

इस कड़ी में अब बंगाल में महिला सशक्‍तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा देते हुए सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। यह योजना राज्य परिवहन निगम की शहरी, उपनगरीय और लंबी दूरी की सभी सरकारी बसों में लागू किया गया है। बता दें, कि इसका लाभ पश्‍चित बंगाल की वास्‍तविक महिला निवासियों को ही मिले इसके लिए सरकार ने दिशानिर्देश ज़ारी किए हैं। इसके अलावा सरकार ने कहा है, कि महिला यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

Video source: @SuvenduWB

इन नियमों का करना होगा पालन

महिलाओं की इस मुफ़्त यात्रा के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इसके अंतर्गत बस में कंडक्‍टर को पहचान पत्र दिखाना होगा, जिसके बाद ज़ीरो वैल्‍यू वाला टिकट जारी किया जाएगा। हर महिला को अलग-अलग टिकट लेना होगा, ग्रुप में फ्री टिकट जारी नहीं किया जाएगा। अगर किसी महिला के पास पहचान पत्र नहीं होगा, तो उसे उस दिन टिकट मिल जाएगा, लेकिन अगली बार पहचान पत्र साथ लाना ज़रूरी होगा। दूसरी तरफ़ जिन महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा करनी है, उसके लिए बसों में आरक्षित सीटों के लिए बुकिंग के समय दिए गए आईडी नंबर का मिलान करना आवश्‍यक होगा।  

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए बड़ी राहत सरकारी नौकरियों की बढ़ाई गई आयु सीमा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message