Headlines

पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए बड़ी राहत सरकारी नौकरियों की बढ़ाई गई आयु सीमा

केंद्र सरकार की वो सारी योजनाएं अब बंगाल में लागू हो रहीं है, जिससे वह बरसों से दूर रहा था। कुल मिलाकर सत्‍ता परिवर्तन होने के बाद बंगाल भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है।
  • विभिन्न श्रेणियों की भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ी दी है।
  • ग्रुप A, B और ग्रुप C-D समेत कई संस्थाओं में लागू

बंगाल में परिवर्तन का दौर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद कई नए बदलाव देखने को मिल रहे है। केंद्र सरकार की वो सारी योजनाएं अब बंगाल में लागू हो रहीं है, जिससे वह बरसों से दूर रहा था। कुल मिलाकर सत्‍ता परिवर्तन होने के बाद बंगाल भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है। TMC के राज में बंगाल ने हिंसा का दौर देखा है, जहां विकास होना चाहिए था, वहां सत्‍ता की भूख हमेंशा हावी रही। अब सरकार बदल गई है, बंगाल की जनता को इस सरकार से काफ़ी उम्‍मीदें हैं और यही कारण है, कि बंगाल की जनता ने TMC को नकारते हुए बीजेपी को 207 सीटें देकर प्रचंड जीत दिलाई है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सरकार आने के बाद पश्‍चिम बंगाल में कौन-सी योजनाएं लागू, किस नियम पर सरकार सख्‍त?   

बढ़ गई सरकारी नौकरी की आयु सीमा

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बार युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए उनको बहुत बढ़ी राहत दी है। सरकार ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए विभिन्न श्रेणियों की सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष, ग्रुप ‘B’ पदों के लिए 44 वर्ष और ग्रुप ‘C’ और ‘D’ पदों के लिए आयु को 45 वर्ष तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सरकारी संगठनों, वैधानिक निकायों और स्थानीय प्राधिकरणों में होने वाली भर्तियों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष कर दिया गया है।

11 मई से लागू

सरकार की यह नई अधिसूचना 11 मई से लागू कर दी गई है। बता दें, कि जिन पदों पर पहले से 41 वर्ष से अधिक आयु सीमा लागू थी, वहां पुराने नियम ही लागू रहेंगे। इस बदलाव से पश्‍चिम बंगाल के युवाओं का सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत मिलगी। आने वाले दिनों में सरकार से इसी तरह के सकारात्‍मक बदलाव की उम्‍मीद पश्‍चिम बंगाल की जनता को रहेगी।

यह भी पढ़ें: “पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लिए कौन-से बड़े फैसले?”

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message