Headlines

महिला T20 विश्‍वकप फ़ाइनल: लॉर्डस के मैदान में इंग्‍लैंड को हराकर ऑस्‍ट्रेलिया बनी 7वीं बार चैंपियन

इंग्‍लैंड फ़ाइनल मुकाबले में एक दम धीमा रही। उसका प्रदर्शन टॉप क्‍लास के बजाए सुस्‍त दिखा। न बल्‍लेबाली में दम नज़र आया और नहीं गेंदबाजी घूमती द‍िखी।

  • इंग्‍लैंड को 7 विकेट से दी मात
  • बेथ मूनी के शानदार 64 रन

महिला T20 विश्‍वकप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने मेजबान इंग्‍लैंड को लॉर्ड्स के मैदान में हरा दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया एक बार फि‍र चैंपियन की तरह खेली और इंग्‍लैंड को किसी प्रकार का मौक़ा नहीं दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सही साबित हुआ और इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी बढ़ाई भारत की मुश्किलें, लगातार तीसरी T20 हार

नेट सीवर ब्रंट ने फि‍र खेली कप्‍तानी पारी

इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 का आंकड़ा बड़ी मुश्‍क़‍िल से छू पाई। इंग्‍लैंड शुरू से ही दबाव में रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिर रहे थे। ऐसे में इंग्‍लैंड की कप्‍तान नेट सीवर ब्रंट एक बार फ‍िर इंग्‍लैंड की बल्‍लेबाजी को संभालते हुए फ़ाइनल में शानदार नाबाद 58 रन बनाए। इनका साथ दिया फ्रेया कम्‍प ने, जिन्‍होंले 44 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ़ ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ख़ुश थी, कि उसने फ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्‍लैंड को 150 पर रोक दिया।

Photo: X/ Sporcaster

ऑस्‍ट्रेलिया पर नहीं दिखा कोई प्रेशर, बेथ मूनी की शानदार पारी

151 रन का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रलिया पर किसी प्रकार प्रेशर नहीं दिखा और पूरे मैच में चौके प छक्‍के की बरसात होती रही। ऑस्‍ट्रलिया को इस लक्ष्‍य तक पहुंचने में 17.1 ओवर का समय लगा। पहला विकेट जल्‍दी गिरने बावजूद दूसरे विकेट के लिए लिचफ़ील्‍ड और बेथ मूनी के बीच 100 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई, जिसके बाद लक्ष्‍य तक पहुंचने का काम बेहद आसान हो गया। बेथ मूनी ने जहां 64 रन बनाए, वहीं लिचफ़‍ी ने 48 रन बनाए। ऑस्‍ट्रलिया ने फ़ाइनल मुक़ाबला 7 विकेट से जीत ली।

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्वकप: किन बड़े कारणों ने भारत को कर दिया बाहर?

फ़ाइनल में इंग्‍लैंड का फ़ीका प्रदर्शन

इंग्‍लैंड फ़ाइनल मुकाबले में एक दम धीमा रही। उसका प्रदर्शन टॉप क्‍लास के बजाए सुस्‍त दिखा। न बल्‍लेबाली में दम नज़र आया और नहीं गेंदबाजी घूमती द‍िखी। कुल मिलाकर मेजबान इंग्‍लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रह। ऑस्‍ट्रेलिया की बेथ मूनी को प्‍लेयर बॉफ़ द टूर्नामेंट और प्‍लेसर ऑफ़ मै मेच चुना गया।  

टीमस्‍कोरविकेट
ENG20 आवेर में 1504
AUS17.1 आवेर में 1533

Photo: X/ Sporcaster

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message