Headlines

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी बढ़ाई भारत की मुश्किलें, लगातार तीसरी T20 हार

अब तक भारत को लगातार 3 मैच में हार मिल चुकी है और अब उस पर जीत दर्ज करने का दबाव होगा। भ
  • 4 विकेट से जीता इंग्‍लैंड
  • सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिला मौक़ा

आयरलैंड ने दोनों T20 हराए भारत को

आयरलैंड के साथ हुए 2 मैचों की T20 सीरीज़ 2-0 से गंवाने के बाद 5 मैचों की T20 सीरीज़ खेलने इंग्‍लैंड पहुंची भारतीय टीम को एक बार फ‍िर हार का सामना करना पड़ा है। पहला मैच बारिश में धुलने के बाद मैनचेस्‍टर में खेले गए दूसरे T20 में इंग्‍लैंड ने जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी की मदद से भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत जब से घर से बाहर निकली है लगातार 3 T20 मैच हार चुकी है।

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्वकप: किन बड़े कारणों ने भारत को कर दिया बाहर?

प्‍लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी

कई दिनों से चर्चा चल रही थी, कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आख़‍िर प्‍लेइंग 11 में कब जगह मिलेगी। दूसरे T20 में आख़‍िरकार वैभव सूर्यवंशी को मौक़ा मिला, लेकिन 2 छक्‍के लगाने के बाद 14 रन बना कर विल जैक्‍स का शि‍कार हो गए। उन्‍होंने अभि‍षेक शर्मा के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की। अभि‍षे‍क शर्मा ने एक बार फ‍िर तेज़ शुरुआत करते हुए 24 गेंदों में 43 रन बनाए।

ईशान किशन जूझते रहे, तिलक वर्मा का अच्‍छा फ़‍िनिश

ईशान किशन ने भले ही 49 रन की पारी खेली, लेकिन उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया। किशन ने आख़‍िरी लमहों में काफ़ी डॉट गेंदें खेली, जिससे भारत के रन बनाने की गति काफ़ी धीमी हो गई। साथ ही कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन बनाए। एक समय रन रेट इतना गिर गया, कि 180 तक पहुंचना मुश्‍क़‍िल हो गया था, लेकिन तिलक वर्मा ने आख़‍िर में छक्‍के-चौके लगाकर स्‍कोर को 7 विकेट पर 190 तक पहुंचा दिया।  

हैरी ब्रूक ने एक ही ओवर में बदला मैच

191 रन को डिफ़ेंड करने उतरी भारतीय टीम की गेंदबाजी की शुरुआत काफ़ी शानदार रही और अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर फ‍िलिप सॉल्‍ट और पांचवीं गेंद पर जॉस बटलर को आउट कर भारत को टॉप पर पहुंचा दिया, लेकिन कप्‍तान हेरी ब्रूक ने पहले हर्षि‍त राणा की गेंदों पर प्रहार किया और उसके बाद अर्शदीप सिंह के ओवर में 2 चौके और लगातार 3 छक्‍के लगाकर ना सिर्फ़ इंग्‍लैंड से दबाव ख़त्‍म किया, बल्‍कि मैच को इंग्‍लैंउ की तरफ़ मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि ब्रूक 15 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए।

जैकब बेथेल भारत के लिए बने रहे रुकावट

एक तरफ़ से जैकब बेथेल ने पिच पांव जमा कर रखा था और भारतीय गेंदबाजों के लिए अंत तक परेशानी का सबब बने रहे। इनका बखूबी साथ दिया टॉम बैंटन ने, जो एक तरफ़ से शॉट लगाते रहे। दोनों के बीच 67 रनों की महत्‍वपूर्ण साझेदारी हुई। बैंटन ने 39 रन की पारी खेली, वहीं बेथेल 76 रन बनाकर नाबाद रहे और मैच जीताकर ही पवेलियन लौटे। उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

यह भी पढ़ें: T20 विश्व कप की निराशा के बाद एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

बहुत दिन बाद अपने होम ग्राउंड से बाहर भारत

अब तक भारत को लगातार 3 मैच में हार मिल चुकी है और अब उस पर जीत दर्ज करने का दबाव होगा। भारत को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्‍यता है, क्‍योंकि लंबे समय से भारत के खि‍लाड़ी भारत में ही खेल रहे थे। T20 वर्ल्‍ड कप हो, IPL हो या फि‍र उससे पहले न्‍यूज़ीलैंड और दक्षि‍ण अफ्रीका से सीरीज़ हो। होम ग्राउंड से बाहर निकलते ही भारत को पहली जीत की तलाश है।

Photo: X/Eng cricket

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message