Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश शुक्ला के गांव में SIT की छापेमारी, लवकुश को ADA का नोटिस

चंपत राय के रहते हुए मंदिर से करोड़ों का ग़बन हुआ है, यह कोई मामूली बात नहीं है।
  • आठों आरोपियों के घर की होगी तलाशी
  • सभी आरोपी 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में

SIT टीम पहुंची प्रतापगढ़

अयोध्‍या राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर SIT ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी अव‍िनाश शुक्‍ला को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से लेकर उसके गांव कुंडा, प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई, जहां पुलिस आगे की जाचं व साक्ष्‍य जुटाने के लिए पुछताछ करेगी। बता दें, कि अव‍िनाश शुक्‍ला के घर से ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा मिला था, जिसके बाद अव‍िनाश शुक्‍ला पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चोरी: चढ़ावे के पैसों से ख़रीदी ज़मीन और घर तक पहुंची जांच

लवकुश मिश्रा के घर भी पहुंची टीम

अव‍िनाश शुक्‍ला के अलावा आरोपी लवकुश मिश्रा पर भी जांच एजेंसी का शिकंजा कसा हुआ है, क्‍योंकि आरोप है, कि लवकुश ने चंदा चोरी से अवैध रूप से ज़मीन ख़रीदी और आलीशान घर बनवा रहा है। इसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उसके घर पर नोटिस भेज दिया है, जिसके बाद लवकुश मिश्रा को ज़मीन व घर बनवाने से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे, नहीं तो बुलडोजर चलना तय है।

सभी आरोपी के घरों की ली जा रही है तलाशी

इन दोनों के अलावा अनुकल्प मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्रीराम शंकर यादव उर्फ टिन्नू भी चंदा चोरी के मामले में जेल में बंद हैं। अदालत ने इन 8 आरोपियों को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन सभी के घरों में जाकर जांच एजेंसी पूछताछ और तलाशी कर रही है, ताक़‍ि ज़्यादा से ज़्यादा साक्ष्‍य जुटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े की पुष्टि

चंपत राय विपक्ष की आंखों में

राम मंदिर ट्रस्‍ट के महामंत्री चंपत राय ने चोरी का आरोप लगते ही अपना इस्‍तीफ़ा सौंप दिया था। चंपत राय आज चंदा चोरी के मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में देखे जाने लगे हैं। विपक्ष ने तो चंपत राय की आड़ में मौजूदा सरकार बीजेपी को लगातार घेरने में लगी है। चंपत राय के रहते हुए मंदिर से करोड़ों का ग़बन हुआ है, यह कोई मामूली बात नहीं है। यह बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, कि आख़‍िर कैसे राम मंदिर से इतने रुपयों का ग़बन हुआ?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message