Headlines

आख़‍िर हो ही गया वाइटवॉश, इंग्‍लैंड से 4-0 से T20 सीरीज़ हारी भारत

इंग्‍लैंड जैसी कंडीशन में यह खि‍लाड़ी जूझते नज़र आए। इससे साफ़ पता चलता है, कि आज के दौर में IPL मात्र मनोरंजन बनकर रह गया है, जहां फ्लैट पिचों पर 20 ओवर में 300 रन भी सेफ़ नहीं लगते।
  • इंग्‍लैंड ने भारत को 56 रन से हराया
  • जॉस बटलर ने बनाए शानदार 131 रन  

भारत पहले आयरलैंड से दो मैचों की T20 सीरीज़ 2-0 से हार गई और अब इंग्‍लैंड के साथ हुई पांच मैचों की T20 सीरीज़ में भी वाइटवॉश हो गया है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अगले चारों मैच भारत ने गवां दिए। आख़‍िरी व 5वें T20 मुक़ाबले में भी भारत का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा। पहले तो फ़ि‍ल्‍डिंग में कैच ड्रॉप किए, मिस फ़ि‍ल्‍डिंग से चौके दिए और उसके बाद गेंदबाजी इतनी ख़राब की विकेट लेने के लिए तरसती रही और इंग्‍लैंड ने देखते ही देखते बोर्ड पर 257 रन लगा दिए।

यह भी पढ़ें: भारत का फ्लॉप शो जारी, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी गंवाई T20 सीरीज़

जॉस बटलर और हैरी ब्रूक की रिकॉर्ड साझेदारी

साउथेम्‍पटन के मैदान में टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड ने फिलिप सॉल्‍ट का विकेट जल्‍द ही गवां दिया, लेकिन उसके बाद जॉस बटलर और कप्‍तान हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी। ऐसा कोई ओवर नहीं होगा, जिसमें चौके-छक्‍के ना लगे हों। कोई-कोई ओवर तो ऐसे भी थे, जिनमें दो से तीन छक्‍के लगे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में ही 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि इंग्‍लैंड की बल्‍लेबाजी कैसी रही होगी।  

Photo Credit: X/@TheBarmyArmy

साउथेम्‍पटन द बटलर शो, ब्रूक ने भी छक्‍के छुड़ाए

जॉस बटलर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेलते हुए 64 गेंदों में 12 चौके व 8 छक्‍कों की मदद से शतक लगाते हुए 131 रन की ज़बरदस्‍त पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ़ फ़ॉर्म में चल रहे कप्‍तान हैरी ब्रूक ने भी भारतीय गेंदबाजों को नहीं बख्‍़शा और 45 गेंदों में 4 चौके व 8 छक्‍के की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। पिछले मैच में भी हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ 79 रन बनाकर टीम को जीत के साथ सीरीज़ भी अपने नाम की थी। जॉस बटलर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मच चुना गया, वहीं हैरी ब्रूक को पूरी सीरीज़ में बल्‍ले और कप्‍तानी में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज मिला।

भारत की फ़्लैट पिचों से निकलकर टीम जूझती रही

पूरी सीरीज़ में भारत का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा। पहले गेंदबाजी या पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत को दोनों सूरत में हार ही मिली। गेंदबाजी से लेकर बल्‍लेबाजी तक का स्‍तर नीचा रहा। लगा ही नहीं, कि यह वही टीम है, जो T20 वि‍श्‍वकप जीतकर आई है और उसके बाद 2 महीने IPL खेला। बात सिर्फ़ इंग्‍लैंड से हारने की नहीं है, यह टीम आयरलैंड से भी 2-0 से हार गई थी, जहां 155 का लक्ष्‍य भी भारत हासिल नहीं कर पाया। आयरलैंड से हारकर इंग्‍लैंड पहुंची भारतीय टीम लगता है हार से उबर नहीं पाई और यहां भी वाइटवॉश हो गया। कई एक्‍सपर्ट का कहना है, कि इन खि‍लाड़‍ियों को भारत की फ़्लैट पिचों की आदत हो गई है और इंग्‍लैंड जैसी कंडीशन में यह खि‍लाड़ी जूझते नज़र आए। इससे साफ़ पता चलता है, कि आज के दौर में IPL मात्र मनोरंजन बनकर रह गया है, जहां फ्लैट पिचों पर 20 ओवर में 300 रन भी सेफ़ नहीं लगते।  

यह भी पढ़ें: अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर   

258 के लक्ष्‍य का दबाव    

पिछली मैचों का दबाव 258 के पहाड़ लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पर साफ़ दिखा। शुरू में ही अभि‍षेक शर्मा 3 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर टीम में लौटे संजू सैमसन ने ज़रूर कुछ शॉट लगाए, लेकिन वो भी जल्‍दी ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने तेज़ खेलना शुरू किया और दोनों ने 55 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए, वहीं कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी हाथ खालते हुए कुछ आकर्षक छक्‍के लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। पूरी टीम 20 ओवर 8 विकेट पर 201 रन बना पाई और इंग्‍लैंड ने इस मैच को 56 रन से जीत लिया।           

More Posts

अर्श से फ़र्श पर TMC: कौन हैं वो 3 पूर्व राज्यसभा सांसद, जिन्होंने थामा भाजपा का दामन?

इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है, कि आज TMC में बग़ावत का दौर है। वही ममता बनर्जी, जि‍नका फ़ैसला पत्‍थर की लकीर माना जाता था, आज उनके फ़ैसलों का कोई मान नहीं रहा।

बारुईपुर गैंगरेप केस: इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

ज़रूरी है, कि लोगों के अंदर हमारे क़ानून व्‍यवस्‍था और न्‍यायपलिका का डर हो। तब जाकर विकसित सोच को सही मायने में परिभाषित किया जा सकेगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे कितने कर्मचारियों ने दिया इस्तीफ़ा?

तीनों आरोपियो ने ना सिर्फ़ दान के पैसे बांटे जाने की बात स्‍वीकार की, बल्‍कि ऐसे-ऐसे खुलासे किए, कि भक्‍ति व आस्‍था कलंकित हो जाए।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़

राम के नाम पर हमारे देश में कितने लुटेरे बैठे हैं, जो जनता का पैसा लुटकर करोड़पति बनना चाहते हैं। इन्‍हें यह काम करते हुए जरा भी शर्म नहीं आती।

Send Us A Message