Headlines

भारत का फ्लॉप शो जारी, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी गंवाई T20 सीरीज़

76 रन पर ढेर होने के बाद भारत ब्रिस्‍टल पहुंची, लेकिन बल्लेबाजी एक बार फ‍िर फ़्लॉप साबित हुई और आयरलैंड के बाद इंग्‍लैंड से भी सीरीज़ गवां दी है।
  • 9 विकेट से जीता इंग्‍लैंड
  • हैरी ब्रूक ने खेली 79 रन की तुफ़ानी पारी

इंग्‍लैंड में भी T20 सीरीज़ हारी भारत

ब्रिस्‍टल में खेले गए चौथे T20 मुक़ाबले में भी भारत को इंग्‍लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पिछले मुक़ाबले में 76 रन पर ढेर होने के बाद भारत ब्रिस्‍टल पहुंची, लेकिन बल्लेबाजी एक बार फ‍िर फ़्लॉप साबित हुई और आयरलैंड के बाद इंग्‍लैंड से भी सीरीज़ गवां दी है। कप्‍तान श्रेयस अय्यर अकेले अंत तक बल्‍लेबाजी करते रहे तब जाकर स्‍कोर 158 तक पहुंचा, नहीं तो दूसरे सभी बल्‍लेबाज आते रहे और जाते रहे। श्रेयस अय्यर ने नामबा 49 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। आख़ि‍र के 2 ओवरों में भारत मात्र 7 रन ही बना सका।

यह भी पढ़ें: अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर 

भारतीय बल्‍लेबाजों को शॉट गेंदों ने किया परेशान

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को इंग्‍लैंड के तेज़ गेंदबाज जोफ़रा आर्चर और जोश टंग ने शॉर्ट गेंदों से जमकर परीक्षा ली, जिसमें वे कामयाब भी हुए। इसके अलावा सैम करन की गेंदों को समझने में भी ख़‍िलाड़‍ियों को परेशानी हुई। स्‍पिन में आदिल रशीद और विल जैक्‍स ने भी भारतीय बल्‍लेबाजों को बांधे रखा। ज़्यादातर बल्‍लेबाज शॉर्ट गेंदों पर शॉट लगाने के चक्‍कर में आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर सभी शॉट गेंदों का शि‍कार हुए। सभी बल्‍लेबाज जहां मिलकर 50 के आसपास रन बना सके, वहीं श्रेयस अय्यर ने 80 रन की पारी खेलकर टीम को पूरी तरह से धड़ाम होने से बचा लिया।

ब्रिस्‍टल में हैरी ब्रूक शो

159 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड ने 13 के स्‍कोर पर बटलर का विकेट गवां दिया, लेकिन उसके बाद मैदान में उतरे कप्‍तान हैरी ब्रूक ने फ़‍िलिप सॉल्‍ट के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों की ख़ूब धुलाई की। भारत के गेंदबाज विकेट लेने में असमर्थ दिखाई दिए। एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। हैरी ब्रूक और फ़‍िलिप सॉल्‍ट ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। फ़‍िलिप सॉल्‍ट ने जहां 42 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, वहीं हैरी ब्रूक ने मात्र 35 गेंदों में 4 छक्‍कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बना डाले। दोनों को 159 के लक्ष्‍य तक पहुंचने में सिर्फ़ 13.5 ओवर ही लगे और मुक़ाबले को 9 विकेट से जीत लिया। हैरी ब्रूक की तुफ़ानी बल्‍लेबाजी के चलते उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी बढ़ाई भारत की मुश्किलें, लगातार तीसरी T20 हार

लगातार 5 T20 मुक़ाबले हारी भारत

पहले आयरलैंड में 2 मैचों की सीरीज़ में 2-0 से हार और इसके बाद इंग्‍लैंड में 5 मैचों की T20 सीरीज़ में भी 3-0 से पिछड़ गई है और सीरीज़ भी हाथ से निकल गई है। कुल मिलाकर भारत अब तक 5 मैच लगातार हार चुकी है। भारतीय पिचों में लगातार खेलने से भारत को पहले आयरलैंड और उसके बाद इंग्‍लैंड में काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। इस पर सुधार की आवश्‍यकता है। अब एक T20 मैच बचा है, देखना होगा, कि भारत किस तरह का प्रदर्शन कर पाती है?

Photo Credit: X/ England Cricket

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message