Headlines

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन
  • भारत को 125 रन से मिली शिकस्‍त
  • IPL को भूलकर करना होगा अच्‍छा प्रदर्शन

होम ग्राउंड से बाहर T20 भारत का बुरा हाल

भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले गए तीसरे T20 में भारतीय टीम गेंदबाजी से लेकर बल्‍लेबाजी तक फिसड्डी साबित हुई। भारत ने पहले तो गेंदबाजी करते हुए 200 रन लुटाए और उसके बाद बल्‍लेबाजी करते हुए बड़ी मुश्‍क़‍िल से 76 रन बना पाई। यह वही टीम है, जो हाल ही में अपने होम ग्राउंड पर T20 विश्‍वकप जीती थी, यही नहीं IPL में लंबे-लंबे छक्‍के लगाने वाले यह खि‍लाड़ी जैसे ही भारत से बाहर निकले, पहले तो आयरलैंड जैसी छोटी टीम के सामने ढेर हुई और अब इंग्‍लैंड में जीत की तलाश में हैं, मगर जिस तरह का प्रदर्शन है, उसे देखते हुए आगे की राह आसान नहीं होने वाली।  

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी बढ़ाई भारत की मुश्किलें, लगातार तीसरी T20 हार

ख़राब रहा गेंदबाजी का प्रदर्शन    

नॉटिंघम में खेले गए तीसरे T20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, क्‍योंकि दूसरे T20 में भारत पहले बल्‍लेबाजी करते हुए हार गई थी। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने इंग्‍लैंड को 201 रन बनाने दिए। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने प्रभावित किया और 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में अच्‍छी कोशि‍श की, लेकिन कोइ विकेट नहीं ले पाए। हर्षित राणा ने 2 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवती ने एक बार फ‍िर निराश किया और गेंदबाजी में जूझते रहे।

बाहर निकलना होगा IPL मोड से

इंग्‍लैंड की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन फ‍िलिप सॉल्‍ट ने बनाए। उन्‍होंने टीम को एक छोर से सम्‍भाले रखा और 44 गेंदों में 70 रन बनाए। इसके अलावा सैम करण ने 24 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम की फ़‍िनिशिंग में मदद की और स्‍कोर को 7 विकेट पर 201 पहुंचा दिया। जॉस बटलर ने भी 36 रन का योगदान दिया। IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन यह IPL नहीं था, बल्‍कि यह अंतर्राष्‍ट्रीय T20 मुक़ाबला था, जो इंग्‍लैंड में खेला जा रहा है। इससे पता चलता है, कि अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 200 रन चेज़ करना कभी भी आसान नहीं रहा। उसके लिए आपके पास हर परिस्‍थि‍ति‍ में खेले हुए बल्‍लेबात चाहिए, नाकी सिर्फ़ भारतीय कंडीशन में छक्‍के लगाने वाले। भारत को अब इस विचार करना होगा।

यह भी पढें: महिला T20 विश्‍वकप फ़ाइनल: लॉर्डस के मैदान में इंग्‍लैंड को हराकर ऑस्‍ट्रेलिया बनी 7वीं बार चैंपियन

इंग्‍लैंड की 125 रनों से जीत

भारत जब 202 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी होगी, तो उसके दिमाग में IPL ज़हन में होगा, जहां 250 रन भी कम पड़ रहे थे, लेकिन यहां वास्‍तविकता कुछ और थी। टीम ने ज़रूर छक्‍कों से शुरुआत की, लेकिन जब विकेट तास के पत्‍तो की तरह ढहने लगे, तो पता चला 100 रन बनाना भी कितना मुश्‍क़‍िल है। पूरी टीम 11.4 में 76 रनों पर सिमट गई। कोई भी बल्‍लेबाज ऐसा नहीं था, जिसने 15 रन भी बनाए हों। इंग्‍लैंड ने इस मैच को 125 रनों से जीत लिया।

एक बार फ‍िर नहीं चले वैभव सूर्यवंशी  

वैभव सूर्यवंशी एक बार फ‍िर जल्‍दी ही आउट हो गए। उन्‍होंने ज़रूर 2 छक्‍के लगाए, लेकिन जोफ़रा आर्चर की बाउंसर गेंद पर शॉट लगाने के चक्‍कर में उनके ग्‍लव से छूकर गेंद विकेट कीपर जॉस बटलर के दस्‍तानों में चली गई। इस मैच में 13 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए। इससे पहले मैच में पर्दापन करने वाले वैभव 14 के स्‍कोर पर आउट हो गए थे। अब देखना होगा, कि आगे उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है।         

जोफ़रा आर्चर मैन ऑफ़ द मैच

इंग्‍लैंड की गेंदबजों ने भारतीय बल्‍लेबाजों की जमकर परीक्षा ली और किसी को भी ज़्यादा देर टिकने नहीं दिया। जोफ़रा आर्चर ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं, जोश टंग ने तो कमाल करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा आदिल राशि‍द ने 2 और विल जैक्‍स ने 1 विकेट लिया। जोफ़रा आर्चर को अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।          

Photo Credit: X/ Eng Cricket

टीमस्‍कोरविकेट
ENG20 ओवर में 2017
IND11.4 ओवर में 76ऑल ऑउट

यह भी पढें: भारत का फ्लॉप शो जारी, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी गंवाई T20 सीरीज़

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message