Headlines

होर्मुज़ पर बढ़ा तनाव, ईरान-अमेरिका आमने-सामने

ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखने और बातचीत तक दबाव बनाए रखने की बात कही।
  • ईरान ने कहा अमेरिका बंद करे आक्रमण
  • डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा ईरान के पास बस एक ही विकल्‍प  

ईरान ने कहा बंद रहेगा होर्मुज़

कुछ दिन पहले ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम की चर्चा चल रही थी, वहीं दोनों के बीच अब खटास इतनी पैदा हो गई है, कि वहां युद्ध छोड़कर विराम जैसी कोई चीज नहीं रही। ईरान ने तो साफ़ चेतावनी दे डाली है, कि जब तक अमेरिका आक्रमण करना नहीं छोड़ेगा, तब तक स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद रहेगा। यही नहीं उसने साफ़ शब्‍दों में कहा है, कि अगर ईरान के ख़‍िलाफ़ कार्रवाई जारी रही, तो जवाबी ऑपरेशन जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका संघर्ष: होर्मुज़ बना असली जंग का मैदान, ईरानी हमले में भारतीय क्रू की मौत

होर्मुज़ खुलेगा तो सभी के लिए वरना नहीं

बता दें, कि होर्मुज से गुजरते वक़्त तेहरान ने दो कमर्शि‍यल जहाजों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए। होर्मुज़ स्‍ट्रेट को लेकर ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, IRGC ने कहा है, होर्मुज से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी के लिए होगा या फिर किसी के लिए नहीं होगा। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा, कि अमेरिका यह बात समझ जाए, कि दूसरे इलाक़े के तेल एक्सपोर्ट रूट को भी टारगेट बनाया जा सकता है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति कहा ईरान के लिए बंद है होर्मुज़

इस बीच जैसा डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था, उसके अनुसार अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी है। ईरान जहां कह रहा है, कि होर्मुज़ बंद है, वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कह दिया है, कि जिसको भी होर्मुज़ से गुज़रना है, वो जा सकता है, लेकिन ईरान के लिए होर्मुज़ बंद है। ट्रंप ने यह भी कहा, कि जब तक ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तब तक अमरीका उसके सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाता रहेगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति तेहरान को झूठा बताते हुए कहा, कि ईरान हर बार समझौता तोड़ता है। उनके पास अब एक ही विकल्‍प है या तो वो समझौता करले नहीं, तो उनका नामो-निशान नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें: हत्या की कथित साजिश, मिसाइलों की धमकी और होर्मुज़ संकट: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

एक-दूसरे पर हमले

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक़, अमेरिकी हमलों का लक्ष्य उन ईरानी सैन्य क्षमताओं पर है, जिनका इस्तेमाल स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ख़तरे में डालने के लिए किया जा सकता है। दूसरी तरफ़ ईरान कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन्स से लगातार हमले करने के दावे कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: 60 दिन का युद्ध विराम 6 दिन भी नहीं चला, फिर भड़का पश्चिम एशिया

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message