Headlines

⚽FIFA विश्व कप 2026: आख़‍िरी मिनटों में मेसी का जादू, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

यहां तक लगा, कि इंग्‍लैंड आज बाज़ी मार जाएगी, लेकिन वो कहते हैं ना चैंपियन तो चैंपियन होता है। मेसी ने तो 7 मिनट में बदल दिया मैच।
  • 84वें मिनट तक एक भी गोल नहीं कर पाया अर्जेंटीना
  • 55वें मिनट में इंग्‍लैंड ने बना ली थी 1-0 की बढ़त

FIFA विश्‍वकप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में आख़‍िरकार अर्जेंटीना ने इंग्‍लैंड को 2-1 से हराकर फ़ाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां उसका मुक़ाबला स्‍पेन से होगा। अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच खेला गया सेमीफ़ाइनल में रोमांच भी था और टेंशन भी था। एक समय इंग्‍लैंड बाज़ी मारते हुए नज़र आ रही थी, लेकिल लियोन मेसी के प्रदर्शन से इंग्‍लैंड अंत में मैच में पिछड़ गई और फ़ाइनल का सपना टूट गया। लियोन मेसी को अच्‍छे खेल के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

पहले हाफ़ में नहीं खुला गोला का खाता

FIFA की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के लिए मैच जीतना आसान नहीं रहा। पहले हाफ़ में दोनों टीमों के बीच नोकझोंक हुई और येलो कार्ड का सामना भी करना पड़ा। इस बीच दोनों टीमों के समर्थकों का शोर भी मैदान में गूंज रहा था, लेकिन पहले हाफ़ में बड़ी मशक्‍कत के बाद भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई और स्‍कोर 0-0 रहा। पहले हाफ़ में इंग्‍लैंड की टीम ने अर्जेंटीना के सबसे बड़े खि‍लाड़ी मेसी को भी बांध कर रखा और खुलकर खेलने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फ्रांस का टूटा विश्व कप सपना, स्पेन ने फ़ाइनल में मारी एंट्री

84वें मिनट तक अर्जेंटीना पर हावी रहा इंग्‍लैंड

रोमांच और टेंशन तो दूसरे हाफ़ में शुरू हुआ जहां, इंग्‍लैंड ने 55वें मिनट में मोर्गेन रोजर्स के शानदार पास पर एंथनी गॉर्डन ने बॉल को गोलपोस्‍ट में भेज कर 1-0 की बढ़त लेकर मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को दबाव में डाल दिया और यह दबाव अर्जेंटीना के साथ आख़‍िरी समय तक चलता रहा। मैच के 84वें मिनट तक अर्जेंटीना की टीम इंग्‍लैंड से 1-0 से पीछे ही रही और यहां तक लगा, कि इंग्‍लैंड आज बाज़ी मार जाएगी, लेकिन वो कहते हैं ना चैंपियन तो चैंपियन होता है।

लियोन मेसी के पास ने मात्र 7 मिनट में सबकुछ बदल दिया

आख़‍िरी के 7 मिनट में मैच ऐसा पलटा, कि इंग्‍लैंड की टीम और फैंस को कुछ समझ नहीं आया। मैच के 85वें मिनट में लियोन मेसी ने एंजो फ़र्नांडेज़ को पास दिया और उन्‍होंने बिना कोई ग़लती किए गेंद को गोलपोस्‍ट के अंदर भेजकर अर्जेंटीना को 1-1 से बराबरी करा दी। इसके बाद इंजरी टाइम (90+2) में मेसी ने एक बार फ‍िर सबको छकाते हुए लाउतारो मार्टिनेज़ को गेंद पास की, जिसपर मार्टिनेज़ ने अपने हेड से शॉट लगाकर गेंद को गोल में भेज दिया और 2-1 की बढ़त के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में प्रवेश किया।

फ़ाइनल में स्‍पेन बनाम अर्जेंटीना

लियोन मेसी ने बता दिया, कि उन्‍हें क्‍यों बड़ा खि‍लाड़ी कहा जाता है। आख़‍िरी के 7 मिनट में मेसी ने ज़बरदस्‍त खेल दिखाते हुए इंग्‍लैंड से मैच छीन लिया और फ़ाइनल जीतने का उनका सपना तोड़ दिया। अर्जेंटीना ने जिस तरह अंत में वापसी की, इसे चैंपियन-शो कहा जा सकता है। अर्जेंटीना के हर खि‍लाड़ी की आंखे नम थी। फ़ाइनल में स्‍पेन का सामना अब अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना जहां लगातार दूसरी बार ख़‍िताब जीतने के लिए उतरेगी, वहीं स्‍पेन की नज़रे भी दूसरी बार चैंपियन बनने पर रहेंगी।  

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message