Headlines

⚽ FIFA World Cup 2026: फ्रांस का टूटा विश्व कप सपना, स्पेन ने फ़ाइनल में मारी एंट्री

फ्रांस ने वापसी करने की कोशि‍श की, लेकिन वह कोशि‍श नाकाफ़ी रही। किलियन एम्बाप्पे ने अंत तक प्रयास किया, लेकिन गोल नहीं कर सके।
  • स्‍पेन 16 साल बाद पुहंची FIFA विश्‍वकप फ़ाइनल में
  • वर्ष 2010 में बनी थी पहली बार चैंपियन

16 साल बाद फ़ाइनल में स्‍पेन

FIFA विश्‍वकप 2026 का पहला फ़ाइनल‍िस्‍ट मिल गया है। स्‍पेन ने सेमीफ़ाइनल में ज़बरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को हरा दिया है। सेमीफ़ाइनल में स्‍पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर दूसरी बार FIFA विश्‍वकप फ़ाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले वर्ष 2010 में स्‍पेन ने फ़ाइनल में नीदरलैंड को 1-0 से हराकर FIFA विश्‍वकप अपने नाम कर लिया था।

उनाई सिमोन, मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो रहे मैच के हीरो

स्पेन के सामने फ्रांस का प्रदर्शन फीका रहा और उसकी टीम गेंद को गोलपोस्ट के अंदर नहीं पहुंचा सकी। फ्रांस को गोल करने से रोकने में स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन की अहम भूमिका रही, जो पूरे मैच में सतर्क व चौकन्‍ने नज़र आए और गेंद को गोल तक पहुंचने नहीं दिया। स्‍पेन की जीत में गोलकीपर उनाई सिमोन के अलावा मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो का बड़ा हाथ रहा।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्व कप 2026: आखिरी मिनटों में मेसी का जादू, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

22वें और 58वें मिनट में हुए गोल

मैच के 22वें मिनट में स्‍पेन को पेनेल्‍टी मिली, जिसके बाद मिकेल ओयारजाबाल ने बिना कोई चूक किए गेंद को गोलपोस्‍ट के अंदर भेज दिया और फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद 58वें मिनट में डानी ओल्‍मो के शानदार पास पर पेड्रो पोरो ने गोलकीपर को भेदते हुए गेंद को गोल में भेज दिया। बाद में फ्रांस ने वापसी करने की कोशि‍श की, लेकिन वह कोशि‍श नाकाफ़ी रही। किलियन एम्बाप्पे ने अंत तक प्रयास किया, लेकिन गोल नहीं कर सके।

किलियन एम्‍बाप्‍पे नहीं छोड़ पाए छाप

फ्रांस के कप्‍तान किलियन एम्‍बाप्‍पे भी सेमीफ़ाइनल में कुछ ख़ास छाप नहीं छोड़ पाए। इनके अलावा उस्मान डेम्बेले, और माइक मायनन भी स्‍पेन को टक्‍कर देने में नाकाम रहे। स्‍पेन के प्रदर्शन के आगे यह मुक़ाबला एकतरफ़ा नज़र आया। इससे पहले फ्रांस 2 बार FIFA विश्‍वकप अपने नाम कर चुकी है। सबसे पहले 1998 में अपने घरेलू मैदान में ब्राज़ील को 3-0 से पराजित किया था। साल 2018 में फ्रांस ने रूस में आयोजित वि‍श्‍वकप फ़ाइनल में क्रोएशि‍या को कड़े मुक़ाबले में 4-2 से हराकर दूसरी बार FIFA विश्‍वकप अपने नाम किया था। 2026 में फ्रांस का सपना टूट गया है।

दूसरा सेमीफ़ाइनल अर्जेंटिना बनाम इंग्‍लैंड

दूसरा सेमीफ़ाइनल मौजूदा FIFA विश्‍वकप चैंपियन अर्जेंटिना और इंग्‍लैंड के बीच होगा, जिसमें अर्जेंटिना का पलड़ा भारी माना जा रहा है। लियोनेल मेसी की टीम लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं इंग्‍लैंड भी पूरा जोर लगाकर फ़ाइनल में पहुंचना चाहेगी और विश्‍वकप के सूखे को ख़त्‍म करना चाहेगी। अब देखना होगा कि स्पेन की भिड़ंत फ़ाइनल में किस टीम से होती है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message