Headlines

ईरान-अमेरिका संघर्ष: होर्मुज़ बना असली जंग का मैदान, ईरानी हमले में भारतीय क्रू की मौत

यह संकेत अच्‍छे नहीं है, क्‍योंकि हमने पिछली बार देखा था, कि कैसे विश्‍व में इस युद्ध के चलते तेल संकट गहरा गया था और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही थी। उसका असर अभी ख़त्‍म भी नहीं हुआ था, कि
  • अमेरिका का दावा खुला है होर्मुज
  • ईरान में 2 जहाजों को बनाया निशाना

एक बार फ‍िर युद्ध के घेरे में खाड़ी देश

ईरान-अमेरिका युद्ध अब काफ़ी आगे बढ़ता जा रहा है। युद्धविराम ख़त्‍म होने के बाद से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने युद्ध की स्‍थिति फिर पैदा कर दी है, जिससे खाड़ी देश एक बार फ‍िर युद्ध की चिंताओं से घिर गया है। एक तरफ़ अमेरिका स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर अपना दावा ठोकते हुए यह कहने में लगा हुआ है, कि होर्मुज़ खुला रहेगा, वही ईरान का कहना है, कि होर्मुज़ पर उसका हक़ है, जिसमें किसी की भी दखलंदाजी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हत्या की कथित साजिश, मिसाइलों की धमकी और होर्मुज़ संकट: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

होर्मुज़ में ईरान का हमला, भारतीय क्रू की मौत, 8 घायल

इसी बीच ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़र रहे 2 जहाजों पर मिसाइल से हमला करने का दावा किया। इस हमले में एक दुखद ख़बर सामने आई है, जिसमें एक भारतीय क्रू की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 4 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस हमले के बाद यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया है, जिसमें बजाया गया है, कि ओमानी जलक्षेत्र के अंदर, होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजरते समय राष्ट्रीय टैंकर मोम्बासा और अल बहियाह को दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया है। हमले के बाद दो टैंकरो में बूरी तरह आग लगने से काफ़ी नुक़सान हुआ है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने ईरान के इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का एक गंभीर उल्लंघन बताया है।

होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों से अमेरिका लेगा 20 प्रतिशत शुल्‍क

इस तनाव के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ईरान के बंदरगाहों और होर्मुज़ पर दोबारा नाकाबंदी शुरू करने की चेतावनी दे डाली है। साथ ही उन्‍होंने कहा, कि स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खुला है और यहां से गुजरने वाले जहाजों को 20 प्रतिशत शुल्‍क देना होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सोशन मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए कहा, कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का ‘गार्डियन’ है और हमेशा रहेगा।

अमेरिका का ईरान पर हवाई हमला

इस बीच अमेरिका ने दावा किया है, कि उसने तीसरी रात ईरान के खिलाफ़ नए हवाई हमले किए हैं। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘पिकैक्स माउंटेन’ को भी निशाना बनाने की चेतावनी दे डाली है और अगर ऐसा हुआ, तो इससे ईरान की सैन्‍य क्षमता कमजोर पड़ सकती है। ट्रंप ने कह तो दिया,  कि होर्मुज़ का रास्‍ता पूरी तरह खुला है और आगे भह खुला रहेगा, लेकिन ईरान ने जिस तरह से दो जहाजों पर हमले किए हैं, उसे देखते हुए वहां से गुजरना किसी भी जहाज के लिए ख़तरा है। मात्र कह देने से नहीं होगा, क्‍योंकि ईरान होर्मुज़ पर किसी और का कब्‍जा हो ये बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: 60 दिन का युद्ध विराम 6 दिन भी नहीं चला, फिर भड़का पश्चिम एशिया

बहरीन में अमेरिकी सैन्‍य ठि‍कानों पर हमले

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है, कि उसने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।  इसमें हथियार सहायता गोदाम, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और अमेरिकी सैनिकों के आवासीय भवन को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। हमले से पहले बहरीन में चेतावनी सायरन बजा और सरकार ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

युद्ध से परेशान दुनिया

इस लड़ाई से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार को लेकर अब नई चिंताएं पैदा होने लगी हैं। दोबारा से कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने लगे हैं, जो 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह संकेत अच्‍छे नहीं है, क्‍योंकि हमने पिछली बार देखा था, कि कैसे विश्‍व में इस युद्ध के चलते तेल संकट गहरा गया था और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही थी। उसका असर अभी ख़त्‍म भी नहीं हुआ था, कि कागज़ी युद्धविराम ख़त्‍म होते ही विश्‍व दोबारा परेशान होता दिखाई दे रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message