Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो और आरोपी पुलिस रिमांड पर, लवकुश मिश्रा के मकान पर ADA का अंतिम नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। अदालत ने दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर ADA ने अंतिम नोटिस चस्पा किया है।
  • 8 आरोपियों को अभी कोई राहत नहीं
  • पूछताछ में धीरे-धीरे सच्‍चाई आ रही है सामने

होता था पैसों का बंटवारा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में जांच और तेज कर दी गई है। बीते दिनों हुई जांच में चढ़ावा चोरी से जुड़े कई सुराग बाहर निकलकर आए हैं, जिससे मामले में सच्‍चाई काफ़ी हद तक सामने आई है। हाल ही में 3 आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिया था, जिसके बाद इन्‍होंने पैसे बंटवारे की बात क़बूल की थी। यही नहीं चढ़ावे के रुपयों और आभूषणो का क्‍या था, इस बात का भी खुलासा हुआ था। इसके बाद चंपत राय पर भी सावल खड़े होने लगे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 8 आरोपियों को कोई राहत नहीं, 14 दिन और बढ़ी न्यायिक हिरासत

2 और आरोपी पुलिस रिमांड पर

एक बार फिर इस चोरी मामले में बड़ा एक्‍शन हुआ है। अदालत ने आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों को ज़‍िला कारागार से पुलिस लाइन लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। अब तक जो भी सबूत व सच्‍चाई सामने आई है, उसी के आधार पर ही दोनों से पैसों के बटवारे से जुड़े सवाल पूछा जाना तय है। इसके अलावा इन दोनों को पुलिस उस स्‍थान पर भी लेकर जा सकती है, जहां राम मंदिर की चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया जाता था।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़

लवकुश मिश्रा को ADA का अंतिम नोटिस

हाल ही में SIT की टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के पैतृक घर पहुंची थी, जहां पूछताछ व छानबीन के बाद पता चला था, कि लवकुश मिश्रा ने एक ज़मीन ख़रीदी है और उस पर निर्माणधीन घर बना हुआ है। आशंका जताई गई, कि चढ़ावा चोराी के रुपयों से ज़ीमन ख़रीदी गई है। इसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने 3 जुलाई को लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस जारी किया, जिसमें ज़मीन व घर बनवाने से जुड़े सवालों के जवाब देने थे, लेकिन निर्धारित समय पर नोटिस का कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद अब आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्क़‍िलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और ADA ने उनके निर्माणाधीन मकान पर अंतिम नोटिस चस्पा करते हुए 15 जुलाई तक सभी आवश्यक दस्तावेज और स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने का आख़‍िरी मौक़ा दिया है। ADA का साफ़ कहना है, कि अगर इस बार कोई जवाब नहीं आया, तो घर को सील कर दिया जाएगा।

8 आरोपियों को दोबारा 14 दिनों की पुलिस हिरासत

बता दें, कि पकड़े गए 8 आरोपी अनुकल्प मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्रीराम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की पुलिस रिमांड को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इन सभह को 27 जुलाई को अदालत में हाज़‍िर होना होगा। इससे पहले भी कोर्ट ने पूछताछ के लिए इन सभी को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। चढ़ावा चोरी के मामले में इन आरोपियों को अभी किसी प्रकार की राहत की उम्‍मीद नहीं है।    

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चोरी: चढ़ावे के पैसों से ख़रीदी ज़मीन और घर तक पहुंची जांच

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message