Headlines

सुकांत घोष हत्याकांड: पहचान बदलकर गोरखपुर में छिपा था आरोपी, CBI ने किया गिरफ्तार

ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद शि‍बू सिंह को बुधवार को कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।
  • कई वर्षों से फ़रार था आरोपी
  • गोरखपुर में रहता था नाम बदलकर

सुकांत घोष पर चाकू से किए गए थे वार

पश्चिम बंगाल में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल वर्ष 2007 में बैरकपुर में सोने के व्‍यवसायी सुकांत घोष की हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड का मुख्‍य आरोपी शिबू कुमार सिंह था। व्‍यवसायी सुकांत घोष की हत्‍या जिस तरह चाकू से वार करने से हुई थी, उसने उनकी मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए। इसके चलते वर्ष 2009 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी।  

यह भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: रिश्तों के विश्वासघात ने उजागर किया इंसानियत का खोता चेहरा

2016 में फरार अपराधी किया घोषित      

जांच में पता चला, कि शिबू कुमार सिंह ने ही सुकांत घोष की हत्‍या की थी। जांच के बाद CBI ने वर्ष 2010 और 2011 में आरोपपत्र दाखिल किए थे। पिछले कई वर्षों से शिबू फ़रार था, जिसके चलते साल 2016 में उसे फरार अपराधी घोषित किया गया था। आख़‍िरकार कई वर्षों के बाद फ़रार शि‍बू सिंह CBI के हाथ लग ही गया।

अखिलेश कुमार शाही के नाम से रहता था गोरखपुर

दरअसल शिबू कुमार सिंह गोरखपुर के रायगंज के पास पहचान बदलकर अखिलेश कुमार शाही के नाम से रह रहा था, कि किसी को पता ना चल सके। CBI ने इस मामले के घोषित फ़रार आरोपी शिबू कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ़्तार कर लिया है। एजेंसी को मानव खुफ़‍िया जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को पकड़ने में मदद मिली है। बता दें, कि ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद शि‍बू सिंह को बुधवार को कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: “गोरखपुर हत्याकांड: अपने ही बन रहे क़ातिल, आख़‍िर कहां जा रहा है समाज?”

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message