- बच्ची का शव 3 दिन बाद जंगल में मिला
- आरोपी ने दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या
पश्चिम बंगाल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की ख़बर ने एक बार फिर दिल को झकझोर देने का काम किया। पूरा पश्चिम बंगाल इस घटना से आहत है और जिस इलाक़े में यह घटना हुई, वहां भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के बाद सरकार पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा व बेहतर कानून व्यवस्था के दावे करती है। इसी वर्ष बीजेपी ने बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी जैसे बड़े नेता को हराया था।
यह भी पढ़ें: बारुईपुर गैंगरेप केस: इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली
इस घटना से नाराज़ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिया। इसके बाद उत्तर दिनाजपुर ज़िले के रायगंज में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी दिलीप राय पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक़, जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने बचाव के लिए गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
3 नवंबर से लापता थी बच्ची
बता दें, कि 12 वर्षीय बच्ची 3 नवंबर से ही लापता थी। वह उस दिन साइकिल से घर जा रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद बच्ची की तलाश की जाने लगी, लेकिन 3 दिन बाद यानी 6 नवंबर को बच्ची का शव कुलिक नदी के पास जंगल से बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था और होना भी चाहिए, क्योंकि आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं। देश में कुछ ऐसे हैवान घूम रहे हैं, जो छोटी-छोटी बच्चियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। आख़िर ऐसी गंदी मानसिकता कहां से पैदा हो रही है और ये घटनाएं कब रूकेंगी।
यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कहा पुलिस को कार्रवाई की पूरी छूट
इस निंदनीय घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा, कि सरकार महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म, हत्या और दूसरे अपराधों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। मुख्मंत्री ने कहा, कि पुलिस को अपराधियों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी गई है और इसके लिए किसी सीनियर अधिकारियों की अनुमति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।




