Headlines

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से

विद्यार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जहां 83 विषयों में, वहीं 12वीं कक्षा में 121 विषयों में परीक्षा आयोजि
  • परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी
  • 10वीं की परीक्षा 9 मार्च को हाेंगी समाप्‍त

CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2027 के लिए बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा सुबह 10:30 पर शुरू होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल को खत्म होंगी। इससे जुड़ी सभी जानकारी के लिए विद्यार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जहां 83 विषयों में, वहीं 12वीं कक्षा में 121 विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम को 40 हज़ार से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखकर तैयार कि‍या गया है, जिससे किसी भी विद्यार्थी की दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में न पड़े। CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 26 लाख 50 हज़ार से अधिक और 12वीं की परीक्षा में 19 लाख 80 हज़ार से ज्यादा विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रेक्‍टिकल परीक्षाओं की तारीख़ का भी ऐलान कि‍या था। देश और विदेश के सभी संबद्ध स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्रेक्‍टिकल परीक्षाएं व इंटरनल असेसमेंट अगले वर्ष 1 जनवरी से 13 फरवरी तक होंगे। शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में ये परीक्षाएं इस वर्ष 9 नवंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

Send Us A Message