Headlines

कांकेर में जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार, 31 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

कांकेर ज़‍िले में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों से 54,500 रुपये नकद, तीन कार, छह बाइक और छह मोबाइल जब्त की गई।

उत्तर बस्तर कांकेर ज़‍िले के चारामा क्षेत्र में 16 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। चारामा थाना पुलिस ने इन 16 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम पुरी स्थित मुर्गा बाज़ार में जुआ खेल रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 54,500 रुपये नक़द सहित क़रीब 31 लाख 53 हज़ार रुपये की अनुमानित संपत्ति जब्‍त की।

यह भी पढ़ें: 6 हज़ार करोड़ के महादेव सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण

8 नवंबर दीवाली के दिन चारामा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली, कि ग्राम पुरी के मुर्गा बाज़ार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चारामा, थाना कोरर और चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम ने मौक़े पर पहुंचकर 16 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 54,500 रुपये नक़द के अलावा 3 चारपहिया वाहन, 6 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन जब्त किए। सभी आरोपियों पर FIR संख्‍या 236/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में अपराध रजिस्‍टर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ़्तार आरोपी कांकेर, धमतरी और बिलासपुर ज़‍िले के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें: पंचकुला के संस्‍कृति मॉडल स्कूल में मासूम पर हमला, आखिर कहां गई बच्चों की सुरक्षा?

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है।

 

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

Send Us A Message