Headlines

6 हज़ार करोड़ के महादेव सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। 6 हज़ार करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट मामले में अब रायपुर कोर्ट में पेशी होगी।
  • हवाला के माध्‍यम से करोड़ो रुपये भेजे गए विदेश
  • महादेव ऑनलाइन का पैसा रिश्‍वत देने में होता था इस्‍तेमाल

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में केंद्रीय अन्वेक्षण ब्यूरो (CBI) का बड़ी कामयाबी मिली है। CBI ने 6 हज़ार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किया है। सौरभ चंद्रकर को अब छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, कि इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद रॉयल ओमान पुलिस ने सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया। CBI की एक टीम उसे वापस लाने के लिए ओमान के मस्कट गई थी।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: आरोपी पति ने किया सरेंडर, 48 घंटे की रिमांड पर

सौरभ चंद्राकर पर कई आपराधिक आरोप

सौरभ चंद्राकर पर कई गंभीर आपराधिक आरोप हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और लोक सेवक रिश्वतखोरी से संबंधित दो आरोपपत्रों में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में चंद्रकर पर मुकदमा दायर किया है। सौरभ चंद्राकर पर अवैध लाभ को लेनदेन के माध्यम से बांटे जाने और हवाला के ज़रिए करोड़ो रुपये भारत से बाहर भेजे जाने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में NIA कोर्ट का मुकदमा चलाने का आदेश

क्रिकेट, फुटबॉल, ताश जैसे कई पैनलों में होती थी सट्टेबाजी

जांचकर्ताओं के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक ऑपरेशन भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित अवैध सट्टेटेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग समूह में से एक था। यह लोकल फ्रेंचाइजी “पैनलों” और “शाखाओं” के माध्यम से क्रिकेट, फुटबॉल, ताश और कई आयोजनों पर अवैध सट्टेबाजी की सुविधा देता था। जांच में यह भी पता चला है कि इस सिंडिकेट को चलाने के लिए, आय का एक हिस्सा नियमित रूप से सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत देने में इस्तेमाल किया जाता था।

More Posts

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: आरोपी पति ने किया सरेंडर, 48 घंटे की रिमांड पर

झारखंड के हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्रा राणा ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के लिए 48 घंटे की रिमांड मिली है

पंचकुला के संस्‍कृति मॉडल स्कूल में मासूम पर हमला, आखिर कहां गई बच्चों की सुरक्षा?

पंचकुला के संस्‍कृति पब्‍लिक स्‍कूल में जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। आख़‍िर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 8 वर्ष का छात्र इस तरह का क्रूर क़दम कैसे उठा सकता है। आख़‍िर उसकी सोच में हिंसा कहां से पैदा हो गई?

सियासत में विरोध की भाषा इतनी अभद्र क्यों होती जा रही है? खरगे के बयान ने फिर छेड़ी बहस!

मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीति में भाषाई मर्यादा और शिष्टाचार को लेकर बहस तेज हो गई है। आख़‍िर लोकतंत्र में असहमति और राजनीतिक विरोध की भाषा कैसी होनी चाहिए?

उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा, 6 लोगों की मौत; आख़‍िर ख़राब मौसम में हेलीकॉप्टर क्‍यों?

उत्तराखंड के चमोली में बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद खराब मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ानों और चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Send Us A Message