- हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत
- चट्टान से टकराया हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बड़ा हादसा हुआ, जहां ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार है, हेलीकॉप्टरने दोपहर क़रीब 1 बजकर 12 मिनट परबदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हेलीकॉप्टर जोशीमठ के तहसील क्षेत्र के चांई गांव की ऊपरी पहाड़ी से टकरा गया और खाई में जा गिरा।

इन यात्रियों की हुई मौत
इस दुर्घटना में पायलट हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में सभी यात्री कर्नाटक के थे, जिनकी पहचान प्रताप (41 वर्ष), अरुण सालुंके (सब-इंस्पेक्टर, 44 वर्ष), एच एस नटराजा (51 वर्ष), वीबी शंकर गौड़ा (39 वर्ष) और सुधीर के (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।
हेलीकॉप्टर से टूट गया था संपर्क
घटना की ख़बर मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीमें मौक़े पर पहुंची और रस्क्यू किया। बताया जा रहा है, ख़राब मौसम के चलते यह हादसा हुआ। बता दें, कि हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था, तभी हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास में चांई गांव की पहाड़ी के पास हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था, तभी हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई गई, जो बाद में सच साबित हुआ।

पहले भी होते रहे हैं उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसे
ऐसा नहीं है, कि यह हादसा पहला है, इससे पहले भी उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसे होते रहे हैं। पिछले वर्ष ही 2025 में उत्तरकाशी व केदारघाटी में 2 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके पिछली घटनाओं से सीख लिए बिना इतने ख़राब मौसम में हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और क्रैश हो गया। आख़िर हम कब तक अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करते रहेंगे।





