Headlines

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

भारत को शतरंज में अपना 100वां ग्रैंडमास्टर मिल गया है। मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय अनुज भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने। साथ ही अनुज मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रैंडमास्टर का ख़‍िताब हासिल किया है।

पहला मुक़ाबला हारने के बाद अनुज श्रीवात्री ने की वापसी

फिलीपींस के मिसामिस ऑक्सिडेंटल स्थित असेंसो ग्लोबल यूथ लीडरशिप एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में अनुज ने अपना पहला मुक़ाबला हारने के बावजूद शानदार वापसी की और कुल 8 में से 7 अंक हासिल कर ख़‍िताब अपने नाम किया। अनुज ने अंतिम राउंड में ऑस्‍ट्रेलि‍या के जेम्‍स मॉरिस को हराया। इस जीत से मध्य प्रदेश की अपने पहले ग्रैंडमास्‍टर की प्रतीक्षा भी ख़त्‍म हुई।

AICF ने दी अनुज श्रीवात्री को बधाई

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने अनुज श्रीवात्री को बधाई देते हुए कहा, कि भारतीय शतरंज के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि और गर्व का क्षण है। साथ ही भारत को जल्द ही 200वां ग्रैंडमास्टर मिल जाने की उम्मीद भी जताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, कि भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर वाला देश बनना एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ देश में युवाओं के बीच शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

दिवाली मनाकर लौट रहा परिवार महानदी में समाया, दो बच्चों समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दिवाली मनाकर गांव लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार महानदी में गिरने से परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत।

Send Us A Message