Headlines

शराब पीकर बस चलाने का आरोप, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 3 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 53 यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत और 45 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने ड्राइवर पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप लगाया है।

ऐसा लगता है, कि बस भी अब सुरक्षि‍त नहीं रहा। आए दिन बस हादसों की ख़बरों ने यात्र‍ियों के मन में डर पैदा करने का काम किया है। कभी चलती बस में आग लग जाती है, तो कभी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाती है या सड़क पर पलट जाती है। लगातार बढ़ते बस हादसों ने बस यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग बस में सफर करना पसंद करते हैं और यात्रा के लिए अनुकूल मानते हैं, लेकिन यदि ऐसे हादसे होते रहे, तो बस में यात्रा करने के बजाए, लोग अन्‍य साधन का विकल्‍प तलाशने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हुई अनियंत्रित

बस हादसे का एक और उदाहरण सामने आया है, जिसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ज़ीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। बस में कुल 53 यात्री सवार थे। ख़बर है, कि इस हादसे में 45 लोग घायल हो गए हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह क़रीब 6:30 बजे हुआ। बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जा रही थी।

यात्रि‍यों ने कहा ड्राइवर ने पी थी शराब

इस हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन यात्र‍ियों का कहना है, कि बस ड्राइवर शराब पीकर बस चला रहा था। यात्रि‍यों ने यह भी आरोप लगाया की इस बात का विरोध करने पर उसने यात्रियों को बीच रास्ते उतारने की धमकी दी। अगर यह आरोप सिद्ध हुए, तो इस हादसे के पीछे ड्राइवर की लापरवाही है, जिसकी मनमानी से बेवजह लोगो ने अपनी जान गवां दी।

यह भी पढ़ें: नोएडा बस हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की मौत; 35 थे सवार

शराब पीकर गाड़ी चलाना आम बात

इस हादसे के बाद यात्र‍ियों ने जो शि‍कायत की है, वो ऐसे ही नहीं की है, बल्‍कि अक्‍सर ड्राइवर को शराब पीकर गाड़ी चलाते देखा गया है, खासतौर पर रात के वक्‍़त और ज़्यादातर मामलों में हादसे का कारण बन जाते हैं। ओवरस्‍पीड व ओवरटेक के चक्‍कर में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सवाल यही है, कि हम जानते सब हैं, लेकिन हादसों से कुछ सीख नहीं रहे।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जो बेहद गंभीर रूप से घायल हैं, उनके बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

Send Us A Message