Headlines

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

पश्‍चिम अफ्रीका से स्‍पेन जा रही प्रवासियों से भरी एक नाव सेनेगल के उत्तर-पश्चिमी तट के पास समुद्र में पलट गई। इस हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में सिर्फ़ एक ही व्‍यक्‍ति को सुरक्षित बचाया जा सका है। बचाव दल ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। इस हादसे में कई अन्य लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: वियतनाम स्पीडबोट हादसा: 15 भारतीयों की मौत, क्या पर्यटन के लिए सुरक्षित हैं स्पीडबोट?

अटलांटिक महासागर का सबसे खतरनाक प्रवासी रास्‍ता

यह हादसा केबेमेर क्षेत्र में लूमपूल के रेत के टीलों के पास हुआ। नाव में सवार प्रवासी अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नाव समुद्र में पलट गई। बता दें, कि यह रास्‍ता अटलांटिक महासागर का सबसे खतरनाक प्रवासी मार्ग माना जाता रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि प्रवासी अधिकार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस साल जनवरी से मई के बीच इस रास्ते पर 635 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रवासी खतरनाक रास्‍ते से सफर करने के लिए मजबूर

नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सभी लापता लोगों की तलाश जारी है। दरअसल यह कोई पहली बार नहीं है, बल्‍कि भविष्‍य की चिंता इन प्रवासि‍यों को हर वर्ष इन ख़तरनाक रास्‍तों में सफर करने के लिए मजबूर करता है। ये लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बेहतर भविष्‍य के लिए निकल पड़ते हैं, मगर अफसोस इनमें से कई लोग वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें: शराब पीकर बस चलाने का आरोप, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 3 की मौत

दुनियाभर में बढ़ें हैं नांंव पलटने के हादसे

इससे पहले भी हाल ही के दिनों में दुनियाभर से नांव पलटने की घटना सामने आई है। ख़ासतौर पर टूरिज्‍म के क्षेत्र में नांंव के पलटने की ख़बरे आजकल लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस दौरान नांंव की सैर करने के शौकिन कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। उदाहरण के लिए जबलपुर का बोर्ट हादसा, जहां मां और बेटे की मौत की तस्‍वीर सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया था। इसके अलावा वियतनाम स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीयों ने अपनी जान गवां दी थी।  

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

दिवाली मनाकर लौट रहा परिवार महानदी में समाया, दो बच्चों समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दिवाली मनाकर गांव लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार महानदी में गिरने से परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत।

Send Us A Message