Headlines

दिवाली मनाकर लौट रहा परिवार महानदी में समाया, दो बच्चों समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दिवाली मनाकर गांव लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार महानदी में गिरने से परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत।
  • अनियंत्र‍ित होकर महानदी में डूबी कार
  • रायपूर से जा रहे थे अपने गांव

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिवाली की खुशि‍यां पलभर में मातम में बदल गई। दरअसल एक पूरा परिवार रायपुर से दिवाली मनाकर अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन एक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पूरा परिवार कार से गांव लौट रहा था, लेकिन इसी बीच कार अनियंंत्रित होकर महानदी में गिर गई, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: शराब पीकर बस चलाने का आरोप, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 3 की मौत

कार से अपने पैतृक घर लौट रहे थे

यह हादसा रात के क़रीब 2 बजे हुआ, जब पूरा परिवार दिवाली के मौक़े पर अपने पैतृक घर लौट रहे था। इसी बीच राजिम के टीला एनीकट में उनकी कार अनियंत्रि‍त हो गई और महानदी में गिर गई और वहीं सबकी मौत हो गई। हादसे में पति शीतल साहू, पत्‍नी भारती साहू, बेटे विकास और बेटी पूर्वा साहू की मौक़े पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

एक और हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़‍िले में एक और बड़ा हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ट्रक और बस के बीच हुई ज़बरदस्‍त टक्कर में ट्रक चालक की मौक़़क पर ही मौत हो गई। बस पटना से रायपुर आ रही थी, तभी कुनकुरी के सलियाटोली में ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

Send Us A Message