- विरोध के बावजूद TET परीक्षा होगी आयोजित
- अब तक आए सिर्फ़ 34,500 ही आवेदन
आख़िरकार विरोध के बावजूद मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन 20 दिसंबर को किया जा रहा है और माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी भी कर दिया है। इस परीक्षा को कोई बार टालने की मांग की कई थी, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला और परीक्षा तय समय के अनुसार प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। इससे जुड़ी अधकि जानकारी और दिशा-निर्देश जल्द जारी कर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: JSSC-CGL नियुक्तियां रद्द करने का सरकारी आदेश निरस्त, 1,932 अभ्यर्थियों की नौकरी सुरक्षित
किन शिक्षकों के लिए है TET अनिवार्य?
TET परीक्षा पर सवाल उठने और विरोध के बावजूद प्रदेश के क़रीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी, लेकिन हैरानी की बात है, कि अभी तक सिर्फ़ 34,500 शिक्षकों के ही आवेदन आए हैं, जबकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, RTE एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त और सेवानिवृत्ति में 5 साल से अधिक समय बचे रहने वाले शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य हो गया है। ऐसे शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है।
क्या चली जाएगी शिक्षकों की नौकरी?
ऐसे में प्रश्न उठता है, कि क्या तय समय पर TET परीक्षा न देने से शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी? TET परीक्षा न देने से तत्काल नौकरी तो नहीं जाएगी, लेकिन आदेश के बाद तय सीमा पर परीक्षा देना होगा, नहीं तो नाकरी जा सकती है या रिटारमेंट दिया जा सकता है। आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2025 को जिन शिक्षकों की नौकरी 5 साल से कम बची है, उनके लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है और उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी जारी रखने की छूट दी गई है, लेकिन यदि इस बीच उन्हें प्रमोशन चाहिए, तो यह परीक्षा तय समय तक पास करनी होगी।
यह भी पढ़ें: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौक़ा, 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
हाल ही में यूपी में हुई थी कार्यरत शिक्षकों के लिए स्पेशल TET
इससे पहले उत्तर प्रदेश की TET परीक्षा में भी यही देखने को मिला था, जिसमें साफ़ कहा गया था, कि पहले से कार्यरत शिक्षकों को TET पास होना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार ने हाल ही में स्पेशल TET परीक्षा का आयोजन किया था। नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए TET पहले से अनिवार्य है, वहीं पहले से कार्यरत जिन शिक्षकों की नियुक्ति बिना TET के हुई है, उन्हें 31 अगस्त 2028 तक TET परीक्षा पास करनी होगी।




