Headlines

मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा में आख़‍िरकार आरोपी पवन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है। यह एक शातिर आरोपी था, जिसने फ़र्जी फ़ौजी बनकर महिला के साथ रेप किया था।
  • महिला के साथ किया था रेप
  • पैर में लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद

बनवाई थी फ़र्जी फ़ौजी की आईडी

मथुरा में आख़‍िरकार आरोपी पवन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है। यह एक शातिर आरोपी था, जिसने फ़र्जी फ़ौजी बनकर महिला के साथ रेप किया था। किया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और फर्जी फौजी की आईडी बरामद हुई।

Photo: PBSHABD

आरोपी के ख़‍िलाफ़ दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुता‍बि‍क़ आरोपी पवन कुमार ने 16 मार्च 2026 को पलवल की रहने वाली एक महिला को नौकरी देने के झांसे से बुलाकर उसके साथ बलात्‍कार किया था। आरोपी के ख़‍िलाफ़ मथुरा और राजस्थान के कई थानों में बलात्कार, छेड़खानी और नारकोटिक ड्रग्‍स और साइकोट्रोपिक सब्‍सटेंस (NDPS) एक्‍ट के कई मामले दर्ज हैं।

Video: PBSHABD

कैसे पकड़ा गया शातिर?

रात के क़रीब 10 बजे थाना जैंत पुलिस की टीम, सीओ सदर पी पी सिंह के नेतृत्व में उस क्षेत्र में अपराधी की तलाश में चक्‍कर लगा रही थी और उसी दौरान बाइक सवार आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी फ़ायरिंग में आरोपी पवन कुमार के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया, इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे उपचार के लिए संयुक्त हॉस्पिटल वृंदावन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा, कि क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे, इसलिए इनामी और वांछित अपराधि‍यों की तलाश लगातार जारी है।

Video: PBSHABD

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message