Headlines

UP Election 2027: अखिलेश के PDA पर ओवैसी का पलटवार, बताया ‘पलट दिया अखिलेश’

अखिलेश यादव के PDA में 'दमदार दलित' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया। जानिए यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA की राजनीति और नए दलित-मुस्लिम गठबंधन के सियासी मायने।

उत्‍तर प्रदेश चुनाव में होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन अभी से ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है और आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। इसी बीच PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को लेकर पार्टियों के बीच तकरार शुरू हो गई है। एक तरफ़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA पर बड़ा बयान देते हुए कहा है, कि PDA में अब ‘डी’ का मतलब दमदार दलित हो गया है।

यह भी पढ़ें: 4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को झटका, NDA ने 28 में से 16 सीटें जीतीं, यूपी में बीजेपी को मिली कड़ी टक्‍कर

PDA बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला

अखिलेश यादव के PDA वाले बयान के बाद मेरठ जनसभा से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने PDA का नया फुल-फॉर्म बताते हुए इसे ‘पलट दिया अखि‍लेश’ बताया। साथ ही आरोप लगाया, कि अखिलेश यादव पहले PDA में अल्पसंख्यकों की बात करते थे, लेकिन अब इसकी परिभाषा बदल गई है। साथ ही ओवैसी ने अखिलेश के डोर और पतंग वाने पुराने बयान पर भी हमला करते हुए कहा, कि,”डोरी खत्म तो खेल खत्म”। इससे पता चलता है, कि आने वाले दिनों में यूपी का सियासी संग्राम तेज़ होने वाला है।

अखिलेश यादव ने PDA को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोप

उधर अखिलेश यादव ने PDA का ज‍िक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, कि यूपी में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और बाबा साहब आंबेडकर की क़रीब 200 प्रतिमाएं तोड़ी गई। उन्होंने कहा कि पीडीए आंदोलन की शुरुआत आगरा से हो रही है और अब PDA में ‘डी’ का मतलब दमदार दलित है। इस दौरान अखिलेश यादव ने पेपर लीक, बेरोजगारी, आरक्षण और स्कूल बंद होने के मुद्दे को भी जमकर उठाते हुए आरोप लगाया, कि बीजेपी ने 26 हज़ार प्राथमिक स्कूल बंद किए हैं।

क्‍या कहा अखि‍लेश यादव ने?

अखि‍लेश यादव ने यहां तक कह दिया है, कि सपा सरकार बनने पर दलितों को न्याय, युवाओं को रोजगार और मजदूरों को अतिरिक्त काम का भुगतान दिया जाएगा। हालांकि समाजवादी पार्टी कई वर्षों तक यूपी में रही, लेकिन उनके राज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा था। 2017 से बीजेपी सरकार आने और योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उत्‍तर प्रदेश में बड़े सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिले हैं, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें: आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, ED को मिली 4 दिन की कस्टडी रिमांड

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के हुए एक

हाल ही में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से हाथ मिलाया है, जो यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पार्टियों ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है, जहां चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे किया गया है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम-दलित गठजोड़ की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है।

More Posts

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में तीसरी गिरफ़्तारी, पाकिस्तानी हैंडलर को लोकेशन भेजने का आरोप

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को लोकेशन भेजने के आरोप में पूछताछ जारी है।

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके CM योगी के आंसू, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी कब मिलेगी

CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लाइफ साइंसेज, केमिकल, मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज समेत सभी विषयों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट जानें।

Send Us A Message