श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को रामसिंहपुर क्षेत्र में 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गुरदासपुर से गिरफ़्तार कर लिया है और अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी IPS नितिन चौधरी के अनुसार, आरोपी हरप्रीत सिंह पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शाह को लोकेशन शेयर करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: जिस बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे पिता, उसी ने साथियों से मिलकर करवा दी घर में 10 लाख की चोरी
IPS अधिकारी नितिन चौधरी ने बताया, कि 15 से 20 दिन पहले गुरदासपुर में हुई फायरिंग की घटना में भी हरप्रीत सिंह की भूमिका सामने आई थी। इस मामले में युवक पहले से ही जेल में बंद था। श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है।
इससे पहले 3 नवंबर को रामसिंहपुर क्षेत्र के 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से दो आरोपी महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। अदालत ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के अंगरक्षक को गोली मारकर हुए थे फरार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ़्तार
पुलिस इन आरोपियों से पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर तक लोकेशन पहुंचाने और रेलवे ट्रैक विस्फोट में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में और कौन-कौन शामिल है, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है, कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





