Headlines

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके CM योगी के आंसू, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्‍होंने उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल ज़‍िले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक आवास पंचूर म पर अंतिम सांस ली। इसके बाद योगी आदित्यनाथ माताजी के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखण्ड पहुंचे थे। उन्‍होंने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मां को अंतिम विदाई देते समय वह भावुक हो गए।

योगी आदित्‍यनाथ ने मां की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मां के निधन के बाद अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘मां… ॐ शांति’। शुक्रवार को उनकी मां सावित्री देवी का निधन हो गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री अपनी माताजी केअंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए और पूरे विधि-विधान के साथ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में राजकीय सम्‍मान के साथ किया गया।

हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मां के अंतिम दर्शन के लिए 13 अखाड़ाें के आचार्य व श्रीमहंत पहुंचे थे। साथ ही बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां, साधु-संत और आम लोग मौजूद रहे। घाट पर उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी।

माताजी के निधन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के विधान सभा व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज ने शोक व्यक्त किया है। मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

More Posts

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में तीसरी गिरफ़्तारी, पाकिस्तानी हैंडलर को लोकेशन भेजने का आरोप

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को लोकेशन भेजने के आरोप में पूछताछ जारी है।

UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी कब मिलेगी

CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लाइफ साइंसेज, केमिकल, मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज समेत सभी विषयों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट जानें।

IFFI 2026: ब्रिक्स देशों की 21 फिल्मों में दिखेगी आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की कहानी

IFFI 2026 में ब्रिक्स देशों की फिल्मों के जरिए अलग-अलग समाजों, संस्कृतियों और संघर्षों की कहानियां देखने को मिलेंगी।

Send Us A Message