57वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसके OTT पुरस्कार श्रेणी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार के लिए पांच विशेष वेब सीरीज को चुना गया है। ये 5 फिल्में जो पुरष्कार के लिए चुने गए हैं, इन फिल्मों की कहानियों में सामाजिक वास्तविकता, सांस्कृतिक परंपरा, ऐतिहासिक उपलब्धी के अलावा मानवीय संबंधों की झलक देखने को मिलती है।
शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को दर्शाती‘आदर्श बाल विद्यालय’
इस श्रेणी में पहली वेब सीरीज है हिमांक गौर निर्देशित ‘आदर्श बाल विद्यालय’ है, जो भारत की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकताओं को हास्य और सामाजिक आलोचना के माध्यम से प्रस्तुत करती है। यह कहानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की कहानी है, जिनका सपना कैम्ब्रिज जाने का है। उनका यह सपना विद्यार्थियों के परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन पर निर्भर करता है। पढ़ाई में विद्यार्थियों की अरुचि, संस्थागत कमियों और चुनौतीपूर्ण शैक्षणिक माहौल के कारण उनके सामने कई बाधाएं आती हैं। इसी बीच, एक आदर्शवादी शिक्षक के आगमन से स्कूल को बदलने का प्रयास शुरू होता है।
हास्य के साथ शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को दर्शाती यह वेब सीरीज समर्पित शिक्षकों की भूमिका और सार्वजनिक संस्थानों में बदलाव की संभावनाओं को उजागर करती है
यह भी पढ़ें: IFFI 2026: ब्रिक्स देशों की 21 फिल्मों में दिखेगी आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की कहानी

अपराध, रोमांच और लोककथाओं का संगम है ‘देवखेल’
दूसरी फिल्म ‘देवखेल’ है, जो लोककथाओं और पारंपरिक मान्यताओं से प्रेरित है, जिसका निर्देशन चंद्रकांत लता गायकवाड़ ने किया है। ‘देवखेल’ दर्शकों को देवताली गांव की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है, जहां हर वर्ष होली की रात में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार हो रहे इन घटनाओं को गांव के लोग स्थानीय परंपराओं से जुड़े पौराणिक राक्षस शंकासुर को ज़िम्मेदार मानते हैं। मूवी में एक और रहस्यमयी मौत के बाद इंस्पेक्टर विश्वास की एंट्री होती है, जो इस सिलसिले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच शुरू करते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है वैसे-वैसे गांव के रहस्य, छिपे हुए मकसद और आस्था से जुड़े सवाल सामने आने लगते हैं।
यह वेब सीरीज अपराध, रोमांच और लोककथाओं का संगम है, जो अंधविश्वास, परंपरा और सच्चाई के बीच के नाजुक संबंधों को उजागर करती है।

दृढ़ संकल्प की कहानी है ‘मेड इन इंडिया : ए टाइटन स्टोरी’
इस सूची में तीसरी वेब सीरीज रॉबी ग्रेवाल निर्देशित ‘मेड इन इंडिया : ए टाइटन स्टोरी’ है। यह भारत के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले स्वदेशी ब्रांडों में से एक की स्थापना के पीछे की उद्यमशील सोच और दूरदर्शिता की कहानी है। यह सीरीज उदारीकरण से पहले के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो जेरक्सिस देसाई और विश्वस्तरीय भारतीय घड़ी ब्रांड के स्थापना के पीछे के महत्वाकांक्षी प्रयासों दर्शाती है। यह कहानी उस दौर की है जब बाज़ार में विदेशी उत्पादों और तस्करी के जरिए लाई गई घड़ियों का दबदबा था। तब जे.आर.डी. टाटा के मार्गदर्शन और समर्पित टीम के सहयोग से कैसे देसाई नौकरशाही की बाधाओं, वित्तीय सीमाओं और तकनीकी चुनौतियों का सामना करते हुए कहानी आगे बढ़ती है।
यह कहानी दृढ़ संकल्प, नवाचार और अग्रणी भावना को दर्शाती है, जिसने एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक विज़न को भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय में बदल दिया।
यह भी पढ़ें: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी सूची, जानिए किसे मिला कौन सा सम्मान

राजनीतिक जीवन की वास्तविकता को बयां करती ‘मायासभा : द राइज ऑफ द टाइटन्स’
IFFI 2026 में देवा कट्टा निर्देशित निर्देशित ‘मायासभा : द राइज ऑफ द टाइटन्स’ को भी चुना गया है। यह वेब सीरीज़ 1970 के दशक के आंध्र प्रदेश के राजनीतिक रूप से उथल-पुथल भरे माहौल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी काकरला कृष्णमा नायडू (केकेएन) नामक एक आदर्शवादी छात्र नेता और एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा एम.एस. रामी रेड्डी के जीवन सफर को प्रस्तुत करती है।
सामाजिक पृष्ठभूमि अलग होने के बावजूद दोनों घनिष्ठ मित्र हैं। सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के बीच दोनों के रिश्ते और मजबूत होते हैं। कहानी में नया मोड़ तक आता है, जब राजनीतिक जीवन की वास्तविकताओं से रूबरू होने के साथ-साथ दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है। दोनों की दोस्ती को जातिगत विभाजन, धनबल, भ्रष्टाचार, सत्ता संघर्ष और बदलते राजनीतिक समीकरण प्रभावित करते हैं। सहयोगियों से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनने तक का उनका सफर इस कहानी का मुख्य आधार है।

प्रेम, साथ और आत्म-खोज की कहानी है ‘मुसाफिर कैफे’
इस सूची में रुचिर अरुण निर्देशित ‘मुसाफिर कैफे’ है, जो भोपाल और मसूरी के खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश में रची गई है। यह कहानी प्रेम, अधूरे रह गए अवसरों, स्वीकार्यता और जीवन को आकार देने वाले अप्रत्याशित मोड़ों पर विचार करती है। ‘मुसाफिर कैफे’ चंदर मोहन शर्मा व सुधा और प्रीति के साथ उनके संबंधों पर केंद्रित है, जो बदलती परिस्थितियों, व्यक्तिगत फैसलों और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं के बीच उनकी भावनात्मक यात्रा को आगे बढ़ाती है। यह वेब सीरीज प्रेम, साथ और आत्म-खोज की यात्रा है, जहां हर मुलाकात मानवीय अनुभवों पर अपनी एक छाप छोड़ जाती है।
20 से 28 नवंबर, 2026 तक आयोजित होगी IFFI
गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले 57वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (OTT) पुरस्कार के माध्यम से भारत के डिजिटल मनोरंजन उद्योग को आकार देने वाले लेखकों, निर्देशकों, रचनाकारों व अभिनेताओं का सम्मान करता है। ये 5 नामांकित फिल्में भारत में बढ़ते OTT संभावनाओं को दर्शात हैं, जहां विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और सामाजिक परिस्थितियों की कहानियों को डिजिटल माध्यम से अभिव्यक्ति मिल रही है।





