Headlines

CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लाइफ साइंसेज, केमिकल, मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज समेत सभी विषयों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट जानें।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 की विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षा की तारीखों, शिफ्ट और समय की जानकारी साझा की है। यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संंपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

19 दिसंबर को होगी लाइफ साइंसेज की परीक्षा

लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा 19 दिसंबर को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा 22 दिसंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

27 दिसंबर को संंपन्न CSIR परीक्षा

इसी तरह मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा 27 दिसंबर को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा से जुड़ी अधि‍क जानकारी या विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम जानने के लिए CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

NET परीक्षा का भी ऐलान

इसके अलावा NTA ने UGC NET की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की दो पालियों में चलेंगी।

More Posts

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में तीसरी गिरफ़्तारी, पाकिस्तानी हैंडलर को लोकेशन भेजने का आरोप

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को लोकेशन भेजने के आरोप में पूछताछ जारी है।

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके CM योगी के आंसू, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी कब मिलेगी

IFFI 2026: ब्रिक्स देशों की 21 फिल्मों में दिखेगी आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की कहानी

IFFI 2026 में ब्रिक्स देशों की फिल्मों के जरिए अलग-अलग समाजों, संस्कृतियों और संघर्षों की कहानियां देखने को मिलेंगी।

Send Us A Message