Headlines

UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी कब मिलेगी
  • CSIR NET की तारीखें भी घोषित
  • NTA ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। NTA के अनुसार UGC NET 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली है। यह परीक्षा दो पालियों ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

21 दिन पहले मिल जाएगी सेंटर की जानकारी

NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने विषय की परीक्षा तिथि और पाली की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in को देख लें। बता दें, कि परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी परीक्षा से 21 दिन पहले NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।

CSIR-UGC NET दिसंबर 2026

इसके अलावा NTA ने संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 की विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संंपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे जुड़ी अधि‍क जानकाी के लिए अभ्‍यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL नियुक्तियां रद्द करने का सरकारी आदेश निरस्त, 1,932 अभ्यर्थियों की नौकरी सुरक्षित

More Posts

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में तीसरी गिरफ़्तारी, पाकिस्तानी हैंडलर को लोकेशन भेजने का आरोप

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को लोकेशन भेजने के आरोप में पूछताछ जारी है।

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके CM योगी के आंसू, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लाइफ साइंसेज, केमिकल, मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज समेत सभी विषयों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट जानें।

IFFI 2026: ब्रिक्स देशों की 21 फिल्मों में दिखेगी आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की कहानी

IFFI 2026 में ब्रिक्स देशों की फिल्मों के जरिए अलग-अलग समाजों, संस्कृतियों और संघर्षों की कहानियां देखने को मिलेंगी।

Send Us A Message