रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में सैन्य परिवहन विमान AN-12 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। सैन्य विमान केमेरोवो यागुनोवो गांव के पास हादसे का शिकार हुआ।
यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी ख़राबी को माना जा रहा है। क्षेत्रीय गवर्नर इल्या सेरेड्यूक ने बताया, कि राहत दलों ने घटनास्थल पर लगी आग बुझा दी गई। फिलहाल बचाव दल जांच में मदद कर रहे हैं।
इसके अलावा जहां विमान गिरा वह जगह खाली थी, जिस वजह से कोई और क्षति नहीं हुई। विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ यह चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञ इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





