- हेलीपैड पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
- दोनों पायलट घायल, चल रहा है इलाज
नेपाल में दुर्भाग्य से बड़ा हादसा हो गया, जहां सोलुखुम्बु ज़िले में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसा सेामवार सुबह क़रीब 8 बजकर 11 मिनट पर हुआ, जब खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका-4 के फेरिचे में हेलीपैड पर उतरते वक़्त ‘फिशटेल एयर’ और ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा, 6 लोगों की मौत; आख़िर ख़राब मौसम में हेलीकॉप्टर क्यों?
नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय पर्यटक की पहचान चेन्नई (तमिलनाडु) निवासी, 47 वर्षीय वसंत कुमार बलरामडु के रूप में हुई है, जो ‘फिशटेल एयर’ के हेलीकॉप्टर में सवार थे। टक्कर के दौरान बलरामडु की मौत मौक़े पर ही मौत हो गई। उनके शव को ‘प्रभु एयर’ के हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया।
हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय सेलिशकुमार पटेल के अलावा दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं। पायलटों की पहचान ‘फिशटेल एयर’ के रवींद्र प्रजापति और ‘एयर डायनेस्टी’ के प्रजल के सी के रूप में हुई है।
घायलों हुए दोनों पायलटों का इलाज काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल में वहीं, प्रजल के.सी. का इलाज लुकला के निकोल निक्की अस्पताल में चल रहा है। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।




