Headlines

होर्मुज में फिर धमाके, दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए; ब्रिटिश जहाज भी निशाने पर

होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों के बारूदी सुरंगों से टकराने और ब्रिटिश जहाज पर हमले की ख़बर से समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
  • होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया में बढ़ाई महंगाई
  • कतर के ‘अल मायदा’ ज‍हाज पर हमला

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के हालातों से पूरी दुनिया वाकिफ़ है और आए दिन वहां से जहाज पर हो रहे हमले की ख़बरें आती रहती हैं। पूरी दुनियां इस होर्मुज के संकट से जूझ रही है। इस संकट ने पूरे विश्‍व में तेल के दाम अचानक बढ़ा दिए थे, जिससे दुनिया में महंगाई ने भी अचानक छलांग लगा दी। आज महंगाई के कारण ही ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। यह संकट कब तक रहेगा यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध ने पूरी दुनिया को संकट में ज़रूर डाल दिया है।

यह भी पढ़ें: ब्राजील चुनाव में लूला डा सिल्वा की ऐतिहासिक जीत से क्‍यों लगा अमेरिका को झटका?

दो तेल टैंकर बारूदी सुरंग से टकराए

होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फि‍र विस्‍फोट की आवाज़ सुनाई दी है। यहां सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों के समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद उनमें विस्फोट होने की ख़बर सामने है। इस ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कहना है, कि दोनों जहाजों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश की थी। साथ ही दोनों टैंकरों ने अपने दिशासूचक यंत्र (कम्पास) और पहचान प्रणाली बंद कर रखी थी। 

ब्रिटेन के जहाज पर हमला

इस बीच, ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र से ख़बर आई, कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में एक कमर्शि‍यल जहाज पर हमला हुआ है। इस पर केंद्र ने जहाजों को सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की सलाह दी है। जहाजों पर होर्मुज का डर लगातार बना हुआ। वहां इस तरह के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, जिससे डर की स्‍थि‍ति बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर फिर सवाल, रूस का कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला; एक की मौत

कतर के एलएनजी जहाज पर हमला

अरब खाड़ी में कतर के स्वामित्व वाले एलएनजी वाहक जहाज ‘अल मायदा’ को निशाना बनाए जाने की खबरों की दूसरी तरफ़ सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों देशों ने निंदा की है। दोनों देशों ने समुद्री नौवहन और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को ख़तरे में डालने वाली गतिविधियों के प्रति आगाह भी किया है।

More Posts

6 हज़ार करोड़ के महादेव सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। 6 हज़ार करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट मामले में अब रायपुर कोर्ट में पेशी होगी।

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: आरोपी पति ने किया सरेंडर, 48 घंटे की रिमांड पर

झारखंड के हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्रा राणा ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के लिए 48 घंटे की रिमांड मिली है

पंचकुला के संस्‍कृति मॉडल स्कूल में मासूम पर हमला, आखिर कहां गई बच्चों की सुरक्षा?

पंचकुला के संस्‍कृति पब्‍लिक स्‍कूल में जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। आख़‍िर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 8 वर्ष का छात्र इस तरह का क्रूर क़दम कैसे उठा सकता है। आख़‍िर उसकी सोच में हिंसा कहां से पैदा हो गई?

सियासत में विरोध की भाषा इतनी अभद्र क्यों होती जा रही है? खरगे के बयान ने फिर छेड़ी बहस!

मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीति में भाषाई मर्यादा और शिष्टाचार को लेकर बहस तेज हो गई है। आख़‍िर लोकतंत्र में असहमति और राजनीतिक विरोध की भाषा कैसी होनी चाहिए?

Send Us A Message