Headlines

IFFI 2026: ब्रिक्स देशों की 21 फिल्मों में दिखेगी आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की कहानी

IFFI 2026 में ब्रिक्स देशों की फिल्मों के जरिए अलग-अलग समाजों, संस्कृतियों और संघर्षों की कहानियां देखने को मिलेंगी।
  • ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ सूची में पेश की जाएंगी विभिन्न देशों की फिल्में
  • भारत की ‘आर्टिकल 370’ को भी किया गया है शामिल

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 में ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ खंड के तहत ब्रिक्स देशों की 21 फिल्में को प्रदर्शि‍त की जाएंगी। इन फिल्मों में लोकतंत्र, आजादी, पहचान, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों को अलग-अलग नजरिए से पेश किया गया है। इन फि‍ल्‍मों के ज़रिए विश्‍व के अलग-अलग देशों की संस्कृति, समाज और संघर्ष को समझने का मौक़ा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: IFFI 2026: कौन सी 5 सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (OTT) पुरस्कार के लिए हुई नामांकित

IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 150 से अधि‍क फ‍िल्‍में

बता दें, कि IFFI महोत्सव 20 से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी, जिसमें 86 देशों की 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाने वाली हैं। इसके अंतर्गत ब्राजील की फिल्म ‘अमादेओ एंड द हाइपोथेटिकल न्यू वर्ल्ड’ शामिल है, जो गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद होने के संघर्ष को दिखाती है। इस सूची में इंडोनेशिया की फिल्म ‘द सी स्पीक्स हिज नेम’ भी है, जो लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के दौरान लापता हुए एक छात्र और उसकी तलाश में जुटे परिवार की कहानी बयां करती है।

युगांडा और ब्रिटेन की डॉक्यूमेंट्री होगी प्रदर्शि‍त

साथ ही युगांडा और ब्रिटेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ड्रीमिंग ऑफ सेरेनाडा’ भी इस महोत्‍सव में प्रदर्शि‍त की जाएगी, जिसमें में पिता-बेटी के रिश्ते के माध्‍यम से जलवायु परिवर्तन और जंगलों पर उसके प्रभाव की कहानी को दिखाया गया है।इसके अलावा सऊदी अरब की फिल्म ‘हिजरा’ भी इस सूची में शामिल है, जो एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपनी दादी के साथ लापता बहन की तलाश में निकलती है और इस तलाश के दौरान परिवार से जुड़े कई राज सामने आने लगते हैं।

महोत्‍सव में दिखाई जाएगी चीन की फि‍ल्‍म ‘एम्बर्स’

ब्रिक्स देशों की फ‍िल्‍मों में चीन की फिल्म ‘एम्बर्स’ प्रदर्शि‍त की जाएगी, जो दो महिलाओं की जिंदगी में राख से जुड़ी एक घटना के बाद आए बदलावों को पेश करती है। इस सूची में भारत की ओर से आदित्य धर की फिल्म ‘आर्टिकल 370′ भी मौजूद है, जो भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगी। आर्टिकल 370’ वर्ष 2016 के कश्मीर की पृष्ठभूमि में अनुच्छेद 370 से जुड़े घटनाक्रम के कारणों और प्रभावों को दर्शाती है।

More Posts

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में तीसरी गिरफ़्तारी, पाकिस्तानी हैंडलर को लोकेशन भेजने का आरोप

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को लोकेशन भेजने के आरोप में पूछताछ जारी है।

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके CM योगी के आंसू, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

UGC NET 2026: दिसंबर में दो पालियों में होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी कब मिलेगी

CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लाइफ साइंसेज, केमिकल, मैथमेटिकल और फिजिकल साइंसेज समेत सभी विषयों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट जानें।

Send Us A Message