बागपत में दीपावली की रात गोपालपुर खड़ाना गांव में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारी गई थी। दिवाली के दिन पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में सौरभ तोमर को गोली मारी गई थी। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। हमारे देश में ऐसे कई ख़राब मानसिकता के शिकार हैं, जो बात-बात पर गोली चला देते हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
सौरभ तोमर दिवाली वाले दिन अपने गांव गोपालपुर खड़ाना में घर के बाहर पटाखे जला रहे थे, तभी गांव के ही धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण भी वहां पहुंच गए और इसी बीच पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच धीरज ने सौरभ तोमर पर गोली चला दी, जो उनके सिर पर कान के पीछे लगी। आनन-फानन में अंगरक्षक को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पलामू में रिश्ते का कत्ल, पत्नी ने भांजे को दी पति की हत्या की सुपारी
इधर गोली चलाने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे और पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए 10-10 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब दोनों आरोपितों को पकड़ने में कामयाब हो गई है। दरअसल रमाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी प्रवीण तोमर उर्फ मोनू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया।





