Headlines

NTA ने जारी कि‍ए NEET पुनर्परीक्षा के एडमिट कार्ड

  • 21 जून को होनी है दोबारा परीक्षा
  • भारत के 551 शहरों में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा होने वाली NEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होनी है। बता दें, कि 3 मई को NEET की परीक्षा हुई थी, जिसमें क़रीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक होने का मामला सामने आने पर इस पेपर को रद्द कर दिया गया था और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: ग़लति‍यों का प्रायश्‍चित करता NTA, बढ़ाई नीट परीक्षा की समयसीमा

बढ़ा दी गई है 15 मिनट समयसीमा

पेपर लीक होने से लाखों छात्रों को धक्‍का पहुंचा था। इसके बाद NTA ने सबका पैसा लौटाने का निर्णय लिया था। साथ में यह भी कहा था, कि दोबारा परीक्षा का सारा खर्च वो ख़ुद उठाएगा। इसके अलावा इस परीक्षा में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है और वो है परीक्षा के समय में बढ़ोतरी। जी हां एजेंसी ने NEET परीक्षा की अवधि‍ 15 मिनट बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा 180 मिनट के बलाए 195 मिनट तक चलेगी। परीक्षा सभी केंद्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे आयोजित करेगी।  

NTA ने अफ़वाहों का किया खंडन 

कुछ दिन पहले ही परीक्षा एजेंसी ने केंद्रों की सूचना लारी की थी, जिसमें कहा गया था, कि यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में संपन्‍न होगी। 21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर भी सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का ट्रेंड चल पड़ा था, जिसके बाद NTA ने ऐसी अफ़वाहों का खंडन किया।  

यह भी पढ़ें: NEET 2026: पुन: परीक्षा के लिए NTA ने जारी की केंद्रो की सूचना, NTA ने किया अफ़वाहों का खंडन  

NEET प्रश्‍नपत्र के लिए लाखों के सौदे

बता दें, कि NEET पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। जांच में पता चला था, कि पेपर लीक करने में NTA के सदस्‍यों का ही हाथ था। इसके बाद इन सबकी गिरफ़्तारी कर ली गई है और लगातार पूछताछ जारी है। इसमें अब 13 लोग गिरफ़्तारी हो चुके हैं और अदालत के आदेश पर CBI रिमांड में है। इसके तार कई बड़े शहरों से जुड़े है, जहां NEET प्रश्‍नपत्र के लिए लाखों के सौदे किए गए और लाखों छात्रों के साथ धोखा किया गया। इसके बाद छात्रों का गुस्‍सा साफ़तौर पर पूरे देश में देखा जा सकता है।      

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message