Headlines

NEET 2026: पुन: परीक्षा के लिए NTA ने जारी की केंद्रो की सूचना, NTA ने किया अफ़वाहों का खंडन  

एजेंसी नहीं चाहती, कि इस बार कोई भी व्‍यवधान पैदा हो, क्‍योंकि छात्र अभी भी पेपर रद्द होने वाले सदमें से उभर नहीं पाए हैं।
  • 3 मई की परीक्षा पेपर लीक होने से कर दी गई थी रद्द
  • CBI कर रही है मामले की जांच, 13 गिरफ़्तार

21 जून को होनी है NEET पुन: परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 पुनः परीक्षा के लिए केन्‍द्रों की सूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार, 21 जून को होने वाली पुनः परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें, कि यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में संपन्‍न होगी।  NTA ने कहा है, कि इस परीक्षा के उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए यह सूचना जारी की गई है। साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट किया, कि शहर की सूचना एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा एजेंसी ने कहा है, कि सभी विद्यार्थी परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित या अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में 2 और गिरफ़्तार, आख़ि‍र छात्रों की आत्‍महत्‍या का ज़िम्‍मेदार कौन?

3 मई की NEET परीक्षा हो गई थी रद्द

बता दें, कि इससे पहले 3 मई को NEET की परीक्षा हुई थी, लेकिन NTA से जुड़े सदस्‍यों ने ही बड़े स्‍तर पर पीपर लीक कर दिया था, जिसकी ख़बर मिलते ही एजेंसी ने पेपर को रद्द करवा दिया था। इसके बाद लाखों छात्रों के लिए यह किसी सदमें से कम नहीं था और पूरे देश के छात्र सरकार से नाराज़ थे। सरकार ने तुरंत मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच CBI को सौंप दी, जिसके बाद इस मामले का ख़ुलासा हुआ, जिसके तार महाराष्‍ट्र से लेकर हरियाणा-दिल्‍ली तक फैले हैं। अब तक 13 गिरफ़्तारी हो चुकी है। पेपर लीक होने के बाद सरकार ने कहा, कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कम्‍प्‍यूटर प्रणाली (CBT) मोड में कराने की घोषणा की गई थी।

सोशल मीडिया पर हो रहे थे पेपर लीक के दावे  

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा के भी लीक होने के लगातार दावे किए जा रहे थे, जिसके बाद NTA ने इस गंभीर मामले पर सख्‍त रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पुनर्परीक्षा प्रश्न पत्र के लीक होने या बिक्री के दावों का खंडन किया है। परीक्ष एजेंसी ने कहा, कि यह काम सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। यह संगठित नकल गिरोहों का काम है और यह छात्रों और उनके परिवारों की चिंताओं का फ़ायदा उठा रहे हैं। NTA ने इस अफ़वाह कसे गंभीरता से लेते हुए सक्रिय रूप से आपत्तिजनक चैनलों, खातों और सामग्री की पहचान कर संबंधित प्लेटफॉर्म के खिलाफ़ तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। एजेंसी नहीं चाहती, कि इस बार कोई भी व्‍यवधान पैदा हो, क्‍योंकि छात्र अभी भी पेपर रद्द होने वाले सदमें से उभर नहीं पाए हैं।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message