Headlines

IPL 2026: बेंगलुरु प्‍लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम, पंजाब बाहर होने के क़गार पर (PBK VS RCB)

पंजाब ने कभी सोचा नहीं होगा, कि उस पर IPL से बाहर होने का ख़तरा मंडराने लगेगा। अब उसे हर हाल में लखनऊ से अपना आख़‍िरी मैच जीतना ही होगा।
  • पंजाब की लगातार छठी हार
  • बेंगलुरु 18 पॉइंट्स के साथ टॉप पर

IPL से बाहर हो सकती है पंजाब

किस्‍मत का खेल देखि‍ए पहले 7 मुक़ाबले में लगातार 6 मुक़ाबले जीतकर 13 पॉइंट्स अपने नाम करने वाली पंजाब किंग्‍स (PBK) बाक़ी की 9 टीमों पर हावी थी और पॉइंट्स टेबल पर सबसे टॉप पर थी। ऐसी स्‍थिति में पहुंचकर पंजाब ने कभी सोचा नहीं होगा, कि उस पर IPL से बाहर होने का ख़तरा मंडराने लगेगा। जी हां, पंजाब पहले 7 मैच तो ज़बरदस्‍त खेली और 265 जैसे लक्ष्‍य का पीछा कर रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन लगातार 6 हार के बाद अब तो पंजाब मानसिक रूप से भी कमजोर होती दिखाई दे रही है। अब उसे हर हाल में लखनऊ से अपना आख़‍िरी मैच जीतना ही होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रनों के बरसात में कोलकाता ने मारी बाजी, सुनील नारायण ने रचा इतिहास (KKR VS GT)

RCB की रॉयल बल्‍लेबाजी

धर्मशाला में खेले गए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) बनाम पंजाब किंग्‍स (PBK) के मुक़ाबले में बेंगलुरु एक बार फ‍िर चैम्‍पियन की तरह खेली और पंजबा के सामने 223 रन का लक्ष्‍य रखा। बेंगलुरु ने बल्‍लेबाजी में अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में मात्र 4 विकेट पर 222 रन बनाए। पिछले मैच के शतकवरी विराट कोहली ने इस मैच में भी शानदार 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर का पदर्शन सर्वश्रेष्‍ठ रहा और उन्‍होंने 40 गेंदों में 73 रन की पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने भी 45 रन का योगदान दिया।

PBK की ढीली बल्‍लेबाजी

223 रन का पीछा करने उतरी PBK पर पिछली 5 लगातार हार का दबाव देखा जा सकता था और वही हुआ पंजाब की शुरुआत बहुत ख़राब हुई। मात्र 19 पर परही उसने प्र‍ियांश आर्य (0), प्रभसिमरन सिंह (2) और कप्‍तान श्रेयस अय्यर (1) का बहुमूल्‍य विकेट गवां दि‍या। दबाव काफ़ी बढ़ गया। कूपर कॉनॉली और सुर्यांश सेडगे ने पारी को संभालने की कोशि‍श की, लेकिन देखते-देखते 93 पर 5 विकेट हो गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मिशेल मार्स के बल्‍ले ने चेन्‍नई को किया परेशान (LSG VS CSK)

शशांक सिंह और स्‍टॉयनिस की कोशिश

इसके बाद मार्कस स्‍टॉयनिस और शशांक सिंह ने अटैक करना शुरू किया। दोनों ने 32 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की और पंजाब की उम्‍मीदें एक बार फ‍िर जगा दीं। उम्‍मीदों पर पानी तब फ‍िरा जब स्‍टॉयनिस 37 रन बनाकर आउट हो गए। शशांक सिंह आख़ि‍री तक लड़ते रहे और 56 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाए और मैच 23 रन से हार गया।

टीमस्‍कोरविकेट
RCB20 ओवर में 2224
PBK20 ओवर में 1998

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message